{"_id":"5da206938ebc3e93a84473c9","slug":"deputy-chief-minister-sukhbeer-singh-badal-said-sirsa-news-rtk522820577","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओए बलकौर सिंह तैनू विधायक बनाऊंण वाला रब्ब है : सुखबीर सिंह बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओए बलकौर सिंह तैनू विधायक बनाऊंण वाला रब्ब है : सुखबीर सिंह बादल
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को संबोधित करते पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : Sirsa
Link Copied
राजेंद्र सिंह देसूजोधा वरगा बंदा नहीं हैं। मैनूं बलकौर सिंह ते बहुत गुस्सा आंदा है। जिस बंदे नू जमीन तो चक्क के ऊंचा पहुंचाया। उस दा दिमाग खराब हो गया। ओए बलकौर सिंह तैनू विधायक बनाऊंण वाल रब्ब है। जिनियां मरजीं छाला मार ले, जे तकदीर विच नहीं लिखियां तां तू कुछ भी नहीं बनना। यह बात पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने हलका कालांवाली से अकाली व इनेलो के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह देसूजोधा के पक्ष में विभिन्न गांवों में चुनाव प्रचार करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने गांव देसूमलकाना, कालांवाली, दादू, केवल, पक्का शहीदां, फग्गू सहित कई गांवों मे जाकर जनसभाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम दौरान पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल देश की दूसरी सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है और अकाली दल ने हमेशा सिखों के हितों के लिए लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल और सरदार प्रकाश सिंह बादल दोनों गरीबों, किसानों और मजदूरों के नेता रहे है। इस अवसर पर सुखबीर बादल के साथ पंजाब के पूर्व मंत्री तेजिंदर सिंह मिडूखेड़ा, बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, इनेला हलकाध्यक्ष जसविंदर बिंदू, इनेलो शहरी अध्यक्ष प्रवीण रोड़ी, सुरेश प्रिंस, मनदीप सिंह राजू, मक्खन सिंह सरपंच प्रतिनिधि, अमृतपाल सिंह सरपंच प्रतिनिधि, मोगली मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।