सिरसा: डिप्टी सीएम ने चौटाला गांव को दी लगभग 100 करोड़ रुपये की सौगात, लोगों की समस्याएं सुनी
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व पेयजल की बेहतर सुविधा के लिए 78 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा जिले के गांव चौटाला में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व पीने की पानी की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 78 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 15 एकड़ भूमि की खरीद की गई है। इसके अलावा 21 करोड़ रुपये की लागत से तीन डिस्ट्रीब्यूटरी की रिमॉडलिंग का कार्य भी किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गांव चौटाला को लगभग 100 करोड़ रुपये की सौगात दी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने आमजन की समस्याएं भी सुनी और मौके पर समस्याओं के समाधान के अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
उपमुख्यमंत्री रविवार को जिला के गांव चौटाला में 20 करोड़ 87 लाख 57 हजार रुपये की सड़क विस्तार व मजबूतीकरण परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इसमें सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ एक कनेक्शन प्वाइंट बनेगा और 13 एकड़ में ग्रेवॉटर सिस्टम स्थापित किया जाएगा और यह योजना बनाई जाएगी की इस जल का प्रयोग कृषि में कैसे लिया जा सकता है।
इसके साथ ही एक नया वॉटर वर्क्स बनाया जाएगा, जिसके लिए पांच क्यूसेक पानी पहले ही मंजूर किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह पूरा इलाका तीन डिस्ट्रीब्यूटरी (आसाखेड़ा, तेजाखेड़ा व चौटाला डिस्ट्रीब्यूटरी) से जुड़ा हुआ है। हर खेत में पानी पहुंचे, इस सपने को पूरा करने के लिए इन तीनों डिस्ट्रीब्यूटरी की रिमॉडलिंग के कार्य के लिए 21 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
वॉलीबाल स्टेडियम को बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
उन्होंने बताया कि गांव के पुराने वॉलीबाल स्टेडियम को इनडोर वॉलीबाल स्टेडियम में कन्वर्ट किया जाएगा तथा इलाके के खिलाड़ियों को सर्वोत्तम सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। बड़ी खुशी की बात है कि भारतीय सेना के जवान भी यहां खेलने के लिए आते हैं। इसके अलावा चौटाला गांव के भी सात खिलाड़ी एनआईएफ और दिल्ली के आर्मी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में वॉलीबाल की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसके अलावा गांव में एक इलेक्ट्रॉनिक हाडा रोड़ी स्थापित की जाएगी, इससे आसपास के 20 गांवों को लाभ मिलेगा। यह प्लांट अगले एक माह में टेकअप कर लिया जाएगा। साथ ही गांव की गोशाला में बायोगैस प्लांट लगाने का प्रपोजल रखा गया है।