{"_id":"625076cd84b81146bc32b4a6","slug":"deo-gave-show-cause-notice-after-finding-irregularities-in-bajekan-school-sirsa-news-hsr628655589","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजेकां के स्कूल में अनियमितताएं मिलने पर डीईओ ने दिया कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजेकां के स्कूल में अनियमितताएं मिलने पर डीईओ ने दिया कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
बाजेकां के प्रूडेंस स्कूल में निरीक्षण करते जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। निजी स्कूलों में पुस्तकों व फीस सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी की टीम ने प्रूडेंस स्कूल बाजेकां व सेंट फ्रांसिस स्कूल सिरसा का निरीक्षण किया। बाजेकां के प्रूडेंस स्कूल में जांच के दौरान मिली अनियमितताओं पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए गए।
शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार ने जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश कुमार व गणित विशेषज्ञ नीरज पाहुजा के साथ बाजेकां के प्रूडेंस स्कूल में निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां पर उन्होंने कक्षा छठी व 10वीं की जांच की। जांच के दौरान निजी प्रकाशकों की पुस्तकें पढ़ाई जा रही थी तथा बच्चों को पहनी हुई स्कूल ड्रेस भी दो तरह की थी। विद्यार्थियों से इस बारे में पूछने पर पता चला कि उन्होंने यह ड्रेस एक ही दुकान से खरीदी हैं। इसके अलावा विद्यालय में फीस के संबंध में कोई नोटिस चस्पा किया हुआ था तथा स्कूल संचालक फीस संबंधी कोई जानकारी नहीं दे सके। इस पर स्कूल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए।
इसके बाद निरीक्षण करने के लिए टीम सिरसा के सेंट फ्रांसिस स्कूल पहुंची। यहां पर टीम ने 8वीं, 9वीं व 10वीं कक्षा का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से जानकारी ली। शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस विद्यालय में विद्यार्थियों ने स्कूल ड्रेस एक जैसी पहनी हुई थी तथा जिन दुकानों से खरीदी गई थी वह भी अलग-अलग थी। बच्चे एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई करते मिले। सेंट फ्रांसिस स्कूल में ग्रामर व कंप्यूटर की किताबें निजी प्रकाशक की मिली, परंतु यह किताबें एनसीईआरटी पर भी उपलब्ध है। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल संचालक को विद्यालय में फीस संबंधी जानकारी का नोटिस लगाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
स्कूलों में फीस संबंधी जानकारी चस्पा नहीं
निजी स्कूलों में बच्चों को प्रवेश दिलवाने के लिए आने वाले अभिभावकों को फीस की जानकारी देने के लिए शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में इसकी जानकारी बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिए थे। परंतु स्कूल संचालकों ने अभी तक इस निर्देश का पालन नहीं किया है। अब इन विद्यालयों को नोटिस पर जानकारी उपलब्ध करवाने के सख्त निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से दिए गए हैं।
शुक्रवार को बाजेकां व सिरसा के दो स्कूलों में निरीक्षण किया गया। बाजेकां के प्रूडेंस स्कूल संचालक को अनियमितताएं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान दूसरे स्कूल में हालांकि व्यवस्थाएं ठीक-ठाक मिलीं।
- संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा