फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dengue spreading rapidly, so far 240 patients have been found in the district, two suspects have died

तेजी से फैल रहा डेंगू, जिले में अब तक मिल चुके है 240 मरीज, दो आशंकितों की हो चुकी है मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dengue spreading rapidly, so far 240 patients have been found in the district, two suspects have died
डबवाली नागरिक अस्पताल में दाखिल डेंगू के मरीज। - फोटो : Sirsa
सिरसा, डबवाली। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिले में अभी तक आशंकित 240 डेंगू के मरीजों मिल चुके है जबकि 150 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं डबवाली क्षेत्र में बुधवार को नए 22 डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

शहर डबवाली का रिहायशी क्षेत्र डेंगू की चपेट में आता जा रहा है। शहर का प्रत्येक वार्ड व मोहल्ला इससे प्रभावित है और लोग डेंगू का शिकार होकर सामान्य अस्पताल में ही नहीं बल्कि अपने घर के आसपास के अस्पतालों में पहुंचकर उपचार करवा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सामान्य अस्पताल के प्रथम तल पर बनाए गए डेंगू वार्ड में 40 मरीज उपचाराधीन हैं। जबकि एक दिन पूर्व मंगलवार को डेंगू आशंकित महिला रोगी की सिरसा में उपचार के दौरान मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि डेंगू वार्ड के एक ही कमरे में पिता-पुत्र उपचार करवा रहे हैं। पिता रामू राम पेशे से जुती के कारीगर है जबकि उनका बेटा अशोक कुमार एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से कुल डेंगू के 82 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 22 की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। अभी अस्पताल के डेंगू वार्ड में 15 मरीज उपचाराधीन है। सभी से अपील है कि अफवाहों पर विश्वास न करें, यदि कोई बुखार से पीड़ित है तो वह अपना उपचार करवाएं।
-डॉ. एमके भादू, एसएमओ सिविल अस्पताल, डबवाली।
पांच दिन पहले बुखार हुआ था, जो ठीक नहीं हुआ। टेस्ट करवाने पर डेंगू का पता चला। पिछले तीन दिनों से अस्पताल में उपचाराधीन है। गली-मोहल्ले में फॉगिंग नहीं हुई। पहले गली में ही दो-तीन मरीज डेंगू का उपचार करवा चुके हैं।
अशोक कुमार, डबवाली।
कल रात तकलीफ हुई थी। अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने दाखिल कर लिया। दो दिनों से उनका बेटा भी अस्पताल में उपचाराधीन है। एक ही वार्ड में पिता-पुत्र का इलाज चल रहा है। अस्पताल में पूरी देख-रेख की जा रही है। आशा है जल्द ही ठीक होकर हम दोनों घर चले जाएंगे।
-रामू राम, डबवाली।
अस्पताल में दाखिल हुए दो दिन हो गए हैं। प्लेटलेट्स कम हो गए थे। दो दिनों के उपचार से अब वे बढ़ने लगे हैं। अस्पताल में मरीजों की पूरी देखभाल की जा रही है और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

-महेंद्र कुमार, डबवाली।
पिछले तीन-चार दिनों से सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन हूं। पति पिछले दस सालों से बीमार हैं और उनका इलाज जयपुर (राज.) से चल रहा है। देखभाल करने वाला घर कोई भी नहीं। यहां के नर्सिंग स्टॉफ और डॉक्टरों द्वारा अच्छी देखभाल की जा रही है।
-ऊषा रानी, डबवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed