फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Demonstration for clean drinking water and sewerage evacuation

Sirsa News: स्वच्छ पेयजल और सीवरेज निकासी के लिए किया प्रदर्शन

Sat, 12 Aug 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 12 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for clean drinking water and sewerage evacuation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। स्वच्छ पेयजल और सीवरेज निकासी के लिए लोगों ने सरकार, बिजली मंत्री रणजीत सिंह व नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सुलतानपुरिया रोड स्थित जोगा सिंह काॅलोनी, श्याम काॅलोनी, रामदेव काॅलोनी, गुरुनानक काॅलोनी के लोगों ने नारेबाजी की।
वर्षों से मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेल रहे काॅलोनीवासी गुरमीत सिंह, गुरभेज सिंह, संता सिंह, राकेश कुमार, बलवीर सिंह, बलजीत कौर, दर्शना रानी, गुरमीत कौर, कमलजीत कौर, हरजीत कौर सहित अन्य ने बताया कि 20 वर्ष से अधिक समय इन कॉलोनियों को बसे हुए हो गया है। यह क्षेत्र नगरपालिका रानियां के अंतर्गत आता है। अभी तक इन काॅलोनियों में बरसाती पानी व सीवरेज की पाइप लाइन नहीं डाली गई है। जिसकी वजह से वह परेशानी झेल रहे हैं। बरसाती व सीवरेज का पानी लोगों के घरों के आगे खड़ा रहता है जिससे गंदगी फैली रहती है। काॅलोनी की गलियां भी कच्ची पड़ी हैं। काॅलोनी में जिस ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई की जा रही है वह पानी पीने लायक नहीं है। ट्यूबवेल के इस पानी में टीडीएस की मात्रा अधिक होने के कारण लोग व उनके बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। इस पानी के कारण पेट के रोग व काला पीलिया फैला हुआ है।
विज्ञापन

बिजली मंत्री रणजीत सिंह से चुनाव के दौरान उनसे काॅलोनी में सीवरेज की पाइप लाइन डलवाने का वादा किया था लेकिन वह पूरा नहीं हुआ है। इसलिए हम आगे से सभी जनप्रतिनिधियों का बहिष्कार करते हैं। अगर हमारी मांगों पर शीघ्र सुनवाई नहीं हुई तो वह सभी एकत्रित होकर सिरसा जाकर बिजली मंत्री रणजीत सिंह की कोठी का घेराव करेंगे। कोई भी नेता हमारी काॅलोनी में वोट मांगने के लिए आया तो उसे काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। सोमवार को नगर पालिका कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर रोष का इजहार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed