फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Demonstrating responsibility for road safety awareness

Sirsa News: सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए दिखाई जिम्मेदारी

Sun, 14 Dec 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 14 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Demonstrating responsibility for road safety awareness
जिलास्तरीय यातायात प्रतियोगिता का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी और कॉलेल प्रबंधन। स्रोत : पुलिस
सिरसा। जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता रविवार को जेसीडी विद्यापीठ में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। प्रतियोगिता का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक सहारण ने किया तथा उनकी देखरेख में परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में जिले के रानियां, ऐलनाबाद, बरागुड़ा और नाथूसरी चौपटा खंडों से कुल 432 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि विद्यार्थियों की आयु और शैक्षणिक स्तर को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया। पहली श्रेणी में कक्षा तीसरी से छठी, दूसरी श्रेणी में छठी से आठवीं, तीसरी श्रेणी में नौवीं से बारहवीं तथा चौथी श्रेणी में महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन

प्रत्येक श्रेणी में चार स्तरों पर प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई जिनमें से प्रत्येक स्तर से एक-एक टीम का चयन किया गया। चयनित टीमें आगामी मंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला पुलिस यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से निरंतर गोष्ठियों, सेमिनारों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed