फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Demand for expansion of railway facilities

Sirsa News: रेलवे सुविधाओं के विस्तार की मांग

Sun, 20 Jul 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 20 Jul 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Demand for expansion of railway facilities
सिरसा। प्रो. गणेशीलाल को ज्ञापन सौंपते सूर्योदय के सदस्य। संस्था 
सिरसा। सैर सभा सूर्योदय ने सिरसा रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार और बेहतर रेल सेवाओं की मांग को लेकर रेल मंत्री के नाम पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल को एक ज्ञापन सौंपा। सैर सभा के प्रधान राजेंद्र खजांची, कोषाध्यक्ष राजू अरोड़ा, जनसंपर्क अधिकारी सतीश हिसारिया और सचिव राकेश वत्स ने बताया कि सिरसा जिला राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होने के बावजूद रेलवे सुविधाओं के मामले में हमेशा उपेक्षित रहा है।
विज्ञापन


जिले की सीमाएं पंजाब और राजस्थान से मिलती हैं, और यह जिला गेहूं उत्पादन में देश में अग्रणी है इसलिए सैर सभा सूर्योदय ने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि यात्रियों की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए इन मांगों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। यह कदम न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा, बल्कि रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि करेगा।
विज्ञापन


------------------

इन ट्रेनों का हो विस्तार



गाड़ी संख्या 14117/14118 (प्रयागराज-भिवानी-प्रयागराज कालिंदी एक्सप्रेस) को सिरसा तक विस्तारित किया जाए।



गाड़ी संख्या 14891/14892 (जोधपुर-सिरसा) और 64563/64564 (चंडीगढ़-रायपुर हरियाणा) का विस्तार सिरसा तक किया जाए।



गाड़ी संख्या 19415/19416 (कटरा-अहमदाबाद) और 14519/14520 (सुंदरी एक्सप्रेस) का संचालन सप्ताह में तीन बार किया जाए।



------------------



रेलवे स्टेशन पर यह मांगीं सुविधाएं

- रेलवे स्टेशन पर वाशिंग लाइन का निर्माण हो, क्योंकि रेलवे की पर्याप्त भूमि उपलब्ध है और गाड़ियों की संख्या बढ़ रही है।



- प्लेटफॉर्म नंबर 3 का निर्माण हो और प्लेटफॉर्म नंबर 1 की लंबाई बढ़ाई जाए ताकि सामान्य कोच यात्रियों को चढ़ने-उतरने में सुविधा हो।



- प्लेटफॉर्म नंबर 2 की ओर जाने वाला क्षतिग्रस्त और अंधेरे मार्ग का पुनर्निर्माण किया जाए और हाईमास्ट लाइटों की व्यवस्था की जाए।



- यात्रियों की सुविधा के लिए फूड प्लाजा, केमिस्ट शॉप, एटीएम, और अन्य दुकानों की स्थापना की जाए।



- प्लेटफॉर्म 1 और 2 पर स्वचालित सीढ़ियों/लिफ्ट की व्यवस्था की जाए।





रेलवे प्रशिक्षण संस्थान शीघ्र शुरू करने की मांग :

संस्था के सदस्यों ने बताया कि वर्ष 2012 में सिरसा में रेलवे व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने की घोषणा हुई थी, लेकिन इस पर कोई प्रगति नहीं हुई। सैर सभा ने इस संस्थान को शीघ्र शुरू करने की मांग की, जो स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और प्रगति का अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed