फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Delhi bank manager's account hacked and paid electricity bills

बैंक मैनेजर के खाते से सिरसा के 13 उपभोक्ताओं का भरा गया था चार लाख से अधिक का बिजली बिल

Tue, 23 Mar 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Delhi bank manager's account hacked and paid electricity bills
शहर थाना में दिल्ली पुलिस उपभोक्ताओं से पूछताछ करते हुए। संवाद - फोटो : Sirsa
िदिल्ली के बैंक मैनेजर का खाता हैक कर उपभोक्ताओं का बिल अदा करने की धरपकड़ करने के लिए दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम मंगलवार को सिरसा पहुंची। दिल्ली पुलिस की ओर से 13 उपभोक्ताओं और ऑनलाइन बिल भरने वाले आठ लोगों को तलब किया गया और शहर थाने में बुलाया गया। पुलिस ने अब सभी को 25 मार्च को दिल्ली के ख्याला थाने में हाजिर होने का नोटिस थमाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली ख्याला थाने की दो सदस्यीय टीम सहायक उपनिरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में सिरसा सिटी थाने में पहुंची। ऑनलाइन बिल भरने के मामले से जुड़े लोगों को तलब किया गया। उन्होंने मामले में 21 लोगों को 25 मार्च को ख्याला थाने में हाजिर होने का नोटिस थमाया। इनमें 13 वे उपभोक्ता हैं, जिनका बिल अदा किया गया है, जबकि सिरसा के ऑनलाइन बिल अदा करने वाले सात, फतेहाबाद का एक व्यक्ति शामिल हैं। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि दिल्ली निवासी यूसुफ अली ने 19 नवंबर 2020 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से 4 लाख 49 हजार रुपये की निकासी की है। उसका बैंक खाता हैक करके कुछ लोगों के बिजली के बिल अदा किए गए हैं। पुलिस ने विद्युत निगम से उन उपभोक्ताओं की जानकारी मांगी थी, जिनके बिल अदा किए गए।
विज्ञापन

सिरसा के 13 उपभोक्ताओं का अदा किया गया था बिल
बिजली निगम ने केवाईसी से हासिल की गई जानकारी दिल्ली पुलिस से साझा की, जिसमें सिरसा के विभिन्न एरिया में रहने वाले 13 लोग सामने आए। पुलिस ने इन लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने बिजली बिल अदायगी की एवज में बाकायदा चार्ज दिया है। उपभोक्ताओं से जब बिल अदा करने का तरीका पूछा गया तो उन्होंने बाजार में ऑनलाइन बिल अदा करने वालों के बारे में बताया। पुलिस ने पड़ताल की तो चेन ही बन गई। कई लोगों ने उपभोक्ताओं से बिल और बिल भरने का चार्ज लिया और उसे आगे किसी को कम चार्ज में दे दिया। फिर आगे भी ऐसा ही किया गया। इस प्रकार जांच में सिरसा के सात और फतेहाबाद का एक व्यक्ति सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
बीती 19 नवंबर 2020 को कोटक बैंक मैनेजर यूसुफ अली के खाते से चार लाख से अधिक राशि की निकासी हो गई थी। मामले की शिकायत ख्याला थाने में दी गई। मामले की जांच की तो मामला सिरसा से जुड़ा हुआ पाया गया। बिजली बिल के ऑनलाइन भुगतान की सुविधा का लाभ उठाकर हैकर्स ने उपभोक्ताओं के बिल भर दिए। हैकर्स ने उपभोक्ताओं से बिल की राशि वसूल की और बिल दूसरे के खाते से भरा गया। हैकर्स द्वारा जिन उपभोक्ताओं के बिजली के बिल अदा किए गए, वे इंडस्ट्रियल एरिया, सिटी एरिया, ऑपरेशन सर्कल डबवाली, सब अर्बन सिरसा के उपभोक्ता हैं।

वर्जन
दिल्ली के बैंक मैनेजर का खाता हैक करके उनके अकाउंट से सिरसा के उपभोक्ताओं का बिजली बिल अदा किया गया था। मामले की जांच के लिए ऑनलाइन बिल भरने वालों और उपभोक्ताओं से पूछताछ की जा रही है। ऑनलाइन बिल भरने वाले दूसरे व्यक्ति से बिल भरवाने की बात कह रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। 25 मार्च को सभी को दिल्ली थाने में बुलाया गया है।
- सुनील कुमार, ख्याला थाना उपनिरीक्षक, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed