फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Decided to install the idol of Lord Parashurama

भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Decided to install the idol of Lord Parashurama
कालांवाली। विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड कालांवाली व शहर के ब्राह्मण समाज कीसंयुक्त बैठक बुधवार एसएसडी स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। इसके अलावा भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में विश्व हिंदू परिषद् व ब्राह्मण समाज के लोगोें ने समाज में फैली कुरीतियों पर चर्चा की। निर्णय लिया गया कि संकीर्तन के दौरान हिंदू देवी-देवताओं का स्वरूप धारण करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। संकीर्तन करवाने वाले परिवार से साउंड व म्यूजिक सिस्टम के साथ 1100 रुपये से ज्यादा ना लेने, संकीर्तन के दौरान चाय-पानी व अन्य खान-पान पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने का फैसला लिया गया। इसके अलावा प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर में ब्राह्मण सभा के सहयोग से भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया। श्री दुर्गा मंदिर के प्रधान नरेश सिंगला व श्री गीता भवन कमेटी के प्रधान वीरेंद्र बांसल और शहर के प्रमुख समाजसेवी सुरेश सिंगला रंटी ने इस निर्णय पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष आरके मजीठिया ने की। इस दौरान विहिप प्रखंड के सचिव नंदन जैन ,संकीर्तन संयोजक जसवीर सिंह, सह सचिव हितेश गोयल, ब्राह्मण सभा से पंकज शर्मा, बंटी शर्मा, कुलदीप शास्त्री, अश्वनी शास्त्री, विपिन शर्मा, पवन शर्मा , जगजीत शर्मा, मास्टर गिरधारी लाल शास्त्री, शम्मी शर्मा आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed