फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   death,corona active case,sirsa news

चार दिन में पांच संक्रमितों की मौत

Mon, 19 Apr 2021 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
death,corona active case,sirsa news
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब लोग भी कोरोना की जांच करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे है। कोरोना जांच करवाने के लिए नागरिक अस्पताल की खिड़की दिनभर लोगों की कतार देखने को मिली। वहीं, सोमवार को कोरोना संक्रमण से मेला ग्राउंड की 72 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि कुल 119 मरीज संक्रमित पाए गए है। बीते चार दिनों में कोरोना संक्रमण से पांच की मौत हो चुकी है और 766 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिले में अब कुल 1224 मरीज सक्रिय है और अब तक 130 की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को सुरतगड़िया चौक, रंगड़ी रोड, हिसार रोड, डी ब्लॉक, जनता भवन वाली गली, कोर्ट कॉलोनी, बाल्मीकि चौक, शमशाबाद पट्टी, अशोक विहार, एफ ब्लॉक, गीता भवन वाली गली, सब्जी मंडी, जंडी वाली गली, काठ मंडी, खैरपुर, गुरुनानक नगर, इंद्रपुरी मोहल्ला, अग्रवाल कॉलोनी, हुडा सेक्टर 20, ग्लोबल स्पेस, जेई कॉलोनी, बेगू रोड, बी ब्लॉक में तीन, द्वारका पुरी में दो, कीर्तिनगर में तीन, सागवान चौक पर दो, पुलिस लाइन में दो, सी ब्लॉक में पांच, अग्रसैन कॉलोनी में तीन, शाह सतनाम जी नगर में दो, सेक्टर 19 में दो, प्रीत नगर में चार, एमआईटीसी कॉलोनी में दो, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में तीन, गोबिंद नगर में दो, डबवाली में चार, ऐलनाबाद में सात, कालांवाली में तीन, ओढां में तीन, नाथूसरी चोपटा में सात, माधोसिघाणा में एक, रानियां में सात, बडागुढ़ा में 12 सहित कुल 119 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन

1224 तक पहुंचा कोरोना सक्रिय का आंकड़ा
जिले में अब कोरोना के कुल 1224 मरीज सक्रिय है। इनमें से 110 मरीज अस्पताल में भर्ती है जबकि 782 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। सोमवार को 109 मरीज स्वस्थ हुए है। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का फीसदी भी 86.86 पर पहुंच गया है जबकि 3.5 फीसदी मरीज संक्रमित पाए जा रहे है। जिले में अब तक कुल 286996 लोगों के विभाग की ओर से सैंपल लिए गए थे। इनमें से अब तक 10311 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिनों पश्चात कम हुआ आंकड़ा
बीते पांच दिनों से लगातार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा था। सोमवार को संक्रमितों का आंकड़ा घटकर 119 तक पहुंचा है। जबकि चार दिनों में पांच मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है और 766 मरीज संक्रमित पाए गए है। स्वास्थ्य विभाग के पास अब कुल 518 बेड है जबकि 260 ऑक्सीजन युक्त बेड है। कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए विभाग के 21 वेंटिलेटर है और आइसीयू युक्त कुल 43 बेड है।
अस्पताल में लगने लगी कोरोना जांच करवाने वालों की लाइन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज कोरोना सैंपलिंग प्रक्रिया बढ़ाई जा रही है। इसके चलते नागरिक अस्पताल में हर रोज कोरोना जांच करवाने वालों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। वहीं, अब ओपीडी में पहले के मुकाबले कम मरीज ही जांच करवाने के लिए पहुंचते हुए दिखाई दे रहे है।
रानियां एसबीआई के चार कर्मी संक्रमित
सोमवार को रानियां के भारतीय स्टेट बैंक के चार कर्मी कोरोना संक्रमित पाए जाने के उपरांत बैंक की सेवाएं स्थगित कर दी हैं। बैंक अधिकारियों ने मुख्य द्वार पर बैंक की सेवाओं स्थगित करने का नोटिस चस्पाया है। जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नियमित जांच के तहत बैंक कर्मियों के सैंपल लिए, जिसमें से चार कर्मी संक्रमित पाए गए। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक रानियां शाखा के प्रबंधक कौशल सिंगला ने बताया कि गाइड लाइन के अनुसार सभी कर्मचारियों का टेस्ट करवाया गया है। अगले आदेशों तक बैंक की सेवाएं स्थगित की गई हैं।

सोमवार को जिले में कुल 119 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जबकि एक मरीज की मौत हुई है। लोग निरंतर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमों की पालना करते रहे। विभाग के पास इलाज के लिए सभी व्यवस्थाएं है।
- डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed