फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   death,corona active case,sirsa news

जिले में रविवार को 214 नए कोरोना संक्रमित मिले, दो की हुई मौत

Sun, 18 Apr 2021 10:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
death,corona active case,sirsa news
जिले में रविवार को 214 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि एक महिला सहित दो की मौत हो गई है। अप्रैल में अब तक 1815 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और संक्रमण से 12 की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 129 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को कोरोना संक्रमण से ऐलनाबाद की 60 वर्षीय महिला व सिरसा के 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना संक्रमितों के मामले सिरसा शहर में सबसे अधिक पाए जा रहे है। रविवार को बरनाला रोड, फ्रैंडस कॉलोनी, शिव चौक, खैरपुर, खंडवाल गली, विष्णु कॉलोनी, राम कॉलोनी, सिविल अस्पताल, ढाणी रामपुरा, एसपी ऑफिस, हाउसिंग बोर्ड, ऑटों मार्केट, चत्तरगढ़पट्टी, जेल, हरि विष्णु कॉलोनी, नोहरिया बाजार, न्यू हाउसिंग बोर्ड, सुभाष कॉलोनी, जनता भवन, कोर्ट कॉलोनी, गोबिंद नगर, जीएच कैंपस, भगत सिंह खेल स्टेडियम, सी ब्लॉक, नोहरिया बाजार, राम कॉलोनी, रानियां गेट, बेगू रोड, बूटा कॉलोनी में एक-एक, अग्रवाल कॉलोनी में आठ, सी ब्लॉक में चार, बांसल कॉलोनी में दो, पुलिस लाइन में चार, कोर्ट कॉलोनी में दो, हुडा में आठ, इंद्र पुरी मोहल्ला में तीन, बी ब्लॉक में दो, प्रति नगर में दो, डीसी कॉलोनी में तीन, एचडीएफसी बैंक में दो, खन्ना कॉलोनी में तीन, डबवाली में 25, ऐलनाबाद में 14, कालांवाली में 11, ओढां में सात, नाथूसरी चोपटा में 15, माधोसिघाणा में 10, रानियां में 17, चौटाला में 11, बड़ागुढ़ा में 11 सहित कुल 214 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन

बढ़ते आंकड़ों के साथ कम हो रहा रिकवरी रेट
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते शनिवार को रिकवरी रेट 87.90 फीसदी था। वहीं, रविवार को 86.80 फीसदी तक पहुंच गया। जिले में अब कोरोनों के 1215 मरीज सक्रिय हैं। विभाग की ओर से अब तक 286139 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 10192 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 718 मरीज होम आइसोलेट है, जबकि 99 मरीजों का अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपी किट और अन्य वस्तुओं के लिए मुख्यालय को लिखा पत्र
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब पीपी किट और अन्य व्यवस्थाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है। विभाग के पास अब 577 बेड उपलब्ध है। जबकि निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में भी बेड आरक्षित कर दिए गए है। स्वास्थ्य केंद्रों में संक्रमितों के आंकड़े के अनुसार ही बेडों को आरक्षित किया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को 1512 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए निजी अस्पतालों में 25 फीसदी बेड आरक्षित कर दिए हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बेड बढ़ाए जा रहे हैं।
- डॉ. वीरेश भूषण, उप सिविल सर्जन, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed