फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dead body of a youth of village Sikanderpur found in JJ Colony

जेजे कॉलोनी में मिला गांव सिकंदरपुर के युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth of village Sikanderpur found in JJ Colony
जेजे कॉलोनी में युवक की हत्या मामले को लेकर जेजे कॉलोनी चौक में एकत्र मृतक के परिजन - फोटो : Sirsa
सिरसा। शुक्रवार सुबह जेजे कॉलोनी के पीछे खाली पड़ी जगह पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान सिकंदरपुर निवासी 25 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने जेजे कॉलोनी निवासी एक महिला व दो युवकों पर हत्या के आरोप लगा पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के पिता सुरजीत कुमार ने बताया कि उसका बेटा ट्रक ड्राइवर था और 25 जुलाई को काम पर जाने की बात कहकर घर से गया था। जिसके बाद उनका बेटे के साथ संपर्क नहीं हो पाया। सुबह उसके परिवार के एक सदस्य ने मोबाइल पर फोटो देखा तो उसने परिजनों को मामले की सूचना दी। जिसके बाद वह परिवार के साथ नागरिक अस्पताल में पहुंचे। वहां उन्होंने देखा की बेटे के गले पर रस्सी और पैर पर चोट के निशान हैं। इस पर उन्होंने पुलिस को इस बारे में शिकायत दी।
विज्ञापन

दो माह पहले ही बेटे की हुई थी शादी
मृतक के पिता ने बताया कि रवि की शादी दो माह पहले ही हुई थी। आरोप लगाते हुए कहा कि रवि की हत्या जेजे कॉलोनी में रहने वाली अंजू बाला ने ही करवाई है। उन्होंने बताया कि उनके दो लड़के और तीन लड़कियां है। रवि बड़ा बेटा था और काफी समय से अलग- अलग स्थानों पर ट्रक चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक को डॉक्टर के पास भी लेकर पहुंचे थे हत्या आरोपी
मृतक के परिजनों ने जब जेजे कॉलोनी में जानकारी जुटाई तो तो एक वीडियो हाथ लगी। वीडियो में आरोपी मृतक रवि को सुबह 4 बजे मोटरसाइकिल पर बैठाकर डॉक्टर के पास भी जांच करने के लिए लेकर पहुंचे थे। जेजे कॉलोनी निवासी डॉक्टर ने जब रवि को मृत घोषित कर दिया तो आरोपी शव को खाली जगह पर छोड़कर फरार हो गए। वीडियो में दो व्यक्ति और एक महिला भी मोटरसाइकिल पर सवार दिखाई दे रहे हैं।

जेजे कॉलोनी के पीछे खाली पड़ी जगह में युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान सिकंदरपुर निवासी रवि के रूप में हुई है। मृतक के गले पर रस्सी और पैर पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-ईश्वर सिंह, प्रभारी, शहर थाना सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed