Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   DC Jeevan Singh Jain Park in bad shape, anger among people

Sirsa News: डीसी जीवन सिंह जैन पार्क का हाल खस्ता, लोगों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
DC Jeevan Singh Jain Park in bad shape, anger among people
सिरसा।डीसी जीवन सिंह जैन पार्क में पुण्यति​थि मनाते हुए सिटीजन वैलफेयर क्लब ​के सदस्य। क्लब
सिरसा। सिटीजन वेलफेयर क्लब की ओर से डीसी जीवन सिंह जैन पार्क में स्वर्गीय जीवन सिंह जैन की 49वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जीवन सिंह जैन सिरसा के पूर्व उपायुक्त थे और यह पार्क उन्हीं के नाम पर है। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और पार्क की दुर्दशा पर गहरा रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

डीसी पार्क की खराब स्थिति पर क्लब के प्रधान हरदयाल बेरी ने कहा कि स्वर्गीय जीवन सिंह जैन एक समर्पित अधिकारी थे, जिनके नाम पर यह पार्क है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज इस पार्क की हालत इतनी दयनीय हो गई है। जगह-जगह टूटी हुई बेंचें, खराब लाइटिंग और कूड़े का ढेर इस बात का सबूत है कि प्रशासन इस ऐतिहासिक स्थल के रखरखाव में लापरवाही बरत रहा है।
विज्ञापन

सचिव जनक दाबड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम प्रशासन से अपील करते हैं कि वे तुरंत इस पार्क के जीर्णोद्धार के लिए विशेष बजट आवंटित करें। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पार्क नहीं है, बल्कि सिरसा के इतिहास और एक पूर्व उपायुक्त की स्मृति से जुड़ा स्थल है। इसकी दुर्दशा शहर के लिए शर्म की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वर्ष क्लब के पदाधिकारी जीवन सिंह जैन की याद में कार्यक्रम करते है, जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती हैं। ऐसे व्यक्तित्व को सदैव याद करना चाहिए। क्लब के सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रशासन से अपील की कि वे तुरंत इस पार्क के जीर्णोद्धार और उचित देखभाल के लिए कदम उठाएं, ताकि यह स्थान एक समर्पित अधिकारी की स्मृति के अनुरूप बना रहे। इस मौके पर प्रधान हरदयाल बेरी, सचिव जनक दाबड़ा, कोषाध्यक्ष जगदीश गोयल, राजेश सहगल, महेंद्र कंदोई, आनंद कुमार, अशोक सिंह शेखावत व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed