{"_id":"66c6453bb27baa7e090e2ff7","slug":"daughter-ran-away-and-married-a-boy-from-the-same-village-father-committed-suicide-by-drinking-pesticide-due-to-fear-of-public-trouble-sirsa-news-c-21-hsr1011-447089-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बेटी के गांव के ही लड़के के साथ भागकर की शादी, लोकलाज के भय से पिता ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बेटी के गांव के ही लड़के के साथ भागकर की शादी, लोकलाज के भय से पिता ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या
Thu, 22 Aug 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 22 Aug 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली (सिरसा)। बेटी के गांव के ही लड़के के साथ शादी करने पर लोकलाज के भय से गांव पक्का शहीदां के एक व्यक्ति ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। कालांवाली पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान के आधार पर मृतक की बेटी सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक के बेटे अर्शदीप सिंह ने बताया कि वह दो भाई व एक बहन है। उसकी बहन रजनदीप कौर मां के साथ 29 जुलाई को उसके नानके पंजाब में गई थी। उसकी मां वापस गांव आ गई और रजनदीप कौर वहीं रुक गई। एक अगस्त को सुखदीप सिंह निवासी गांव पक्का शहीदां बुआ का बेटा बनकर उसके नानके पहुंचा। इसके बाद रजनदीप कौर को नया गांव ले गया। यहां सुखदीप कौर और रजनदीप कौर ने शादी कर ली। उसकी बहन नानके जाते समय घर से करीब एक तोला सोने के कांटे, डेढ़ तोला सोने की मोहर छिपाकर ले गई थी।
पता चलने पर जब उसके पिता टहल सिंह ने सुखदीप सिंह, रिंकू सिंह, सगनदीप सिंह, मंदीप सिंह से बात की और सोने के आभूषण मांगे तो उन्होंने धमकी दी कि घर बैठ जा जाके, नहीं तो तेरे बेटों को मरवा देंगे। इस पर उसके पिता टहल सिंह ने सारी कहानी उसकी मां को बताई। गांव में लोकलाज के भय से बुधवार को टहल सिंह ने स्प्रे पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।