फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dashrath yadav has been arrested from village Dadu, who belongs to Bihar

गया के महाबोधि मंदिर में बम ब्लास्ट मामले का वांछित गिरफ्तार, शराब ठेके पर कर रहा था काम

Sat, 22 Feb 2020 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा ( हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dashrath yadav has been arrested from village Dadu, who belongs to Bihar
दशरथ यादव

गया के महाबोधि मंदिर में बम ब्लास्ट मामले के वांछित दशरथ यादव को आईबी, गुप्तचर विभाग हरियाणा और सीआईए की टीम ने गांव दादू से गिरफ्तार कर लिया है। माओवादी संगठन से जुड़ा यह आरोपी बिहार के गया जिले के बारहपत्ती थाना क्षेत्र में खपिया गांव का रहने वाला है। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे शराब ठेके पर काम करते हुए पकड़ा है। अदालत से भगोड़ा घोषित दशरथ पहचान छुपाकर राजू के नाम से नवंबर 2019 से गांव दादू में शराब ठेके पर काम कर रहा था।

विज्ञापन


गया के महाबोधि मंदिर में जुलाई 2013 में बम ब्लास्ट हुआ था। इस मामले की एनआईए भी जांच कर रही थी। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी विनोद मिस्त्री के बैग में मिली पर्ची से दशरथ यादव का मोबाइल नंबर मिला था। उसके बाद एनआईए ने उसे हिरासत में लिया था। यह सरकारी राशन की दुकान भी चलाता था। वह बेल जंप कर गया था। तब अदालत ने उसे पीओ घोषित किया था। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आरोपी पिछले काफी समय से सिरसा जिले में अलग-अलग जगहों पर रह रहा था। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला कि सिरसा में दशरथ अपनी पहचान छुपाकर रह रहा है। जानकारी पुख्ता होने के बाद सीआईए, गुप्तचर विभाग हरियाणा व आईबी की संयुक्त टीम ने दशरथ को ठेके से गुरुवार शाम को काबू कर लिया। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में बिहार पुलिस को सूचना दे दी है। आरोपी को बिहार पुलिस के हवाले किया जाएगा। 

गांव के ही एक व्यक्ति के नाम पर था सिम कार्ड
आरोपी अपने परिजनों व अन्य लोगों से बातचीत के लिए जिस सिम का प्रयोग करता था, वह गांव दादू के ही एक व्यक्ति के नाम पर लिया हुआ था। वह गांव के पूर्व सरपंच के शराब ठेके पर काम करता था। इससे पहले वह सिरसा में एक शराब ठेके पर काम कर चुका था। सुरक्षा एजेंसियों की टीम आरोपी को अज्ञात स्थल पर ले गई है और उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी माओवादी गतिविधियों को अंजाम देकर सिरसा आ जाता था। 

मामले की अभी जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। - अरूण सिंह, एसपी सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed