फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Daily passengers traveling towards Sirsa and Hisar are paying many times the fare due to non-running of trains

Sirsa News: ट्रेन न चलने से कई गुना किराया देकर सिरसा व हिसार की तरफ यात्रा कर रहे दैनिक यात्री

Mon, 03 Jun 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 03 Jun 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Daily passengers traveling towards Sirsa and Hisar are paying many times the fare due to non-running of trains
कालांवाली रेलवे स्टेशन।
कालांवाली। रेलवे द्वारा किसान एक्सप्रेस के टाइम में बदलाव ना करने और नई ट्रेन नहीं चलाने से दैनिक यात्रियों पर काफी असर पड़ रहा है। दैनिक यात्रियों को रोजाना 20 से 30 गुना से भी ज्यादा किराया खर्च कर सिरसा व हिसार प्रतिदिन अप-डाउन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि कालांवाली से रोजाना हजारों लोग सिरसा व हिसार सरकारी व प्राइवेट नौकरी पर आते-जाते हैं। इसके अलावा उच्च शिक्षा के लिए रोजाना हजारों विद्यार्थी कालांवाली से सिरसा, डिंग, हिसार के लिए यात्रा करते हैं। इसके लिए बठिंडा से रामां, कालांवाली से भी नौकरी करने के लिए यात्री आते हैं। कोरोना से पहले पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों में सबसे ज्यादा यात्री होते थे। मगर रेलवे द्वारा लाॅकडाउन के बाद पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों के नाम व समय में बदलाव करने से यात्रियों को काफी नुकसान हुआ है। रेल यात्रियों के रेल प्रशासन के अलावा विधायक, सांसद सहित कई उच्चाधिकारियों को अनेक बार मांग-पत्र सौंपने के बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन


कालांवाली से सिरसा आवागमन के लिए ट्रेन का मंथली पास 180 रुपये में बनता है। मगर अब ज्यादातर दैनिक यात्री बाइकों व कारों में पूल कर सिरसा जा रहे हैं। बाइक पर कम से कम 250 रुपये व कार पर रोजाना 500 से 700 रुपये आवागमन करने का खर्च लगता है। यानि महीने में 7 हजार रुपये से 20 हजार रुपये का तेल लगता है। दैनिक यात्री बताते हैं कि बसों में भी रोजाना एक तरफ का किराया करीब 50 रुपये लगता है। यानि महीने का किराया 3 हजार रुपये लगता है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि बठिंडा से कालांवाली, सिरसा, हिसार जाने के लिए सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच एक ट्रेन शुरू की जाए। यहां पर सुबह 5 बजकर 40 मिनट से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक कोई ट्रेन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी कार पर पूल करके अप-डाउन कर रहे हैं। आने-जाने में हर माह लगभग 5 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। रेलवे यदि पूराने समय पर ट्रेन चलाए तो आमजन को आवागमन के साथ आर्थिक तौर पर काफी राहत मिलेगी।
-राजिंद्र वर्मा, दैनिक यात्री।
कालांवाली से सिरसा के लिए रोजाना सैकड़ों लोग यात्रा करते हैं। रेलवे को सुबह 7 से 9 बजे के बीच सिरसा की तरफ जाने वाली ट्रेन शुरू करनी चाहिए। क्योंकि कालांवाली से सिरसा के लिए कोई बेहतर बस सुविधा भी नहीं है।
-विक्की बांसल काला, दैनिक यात्री।

सुबह 5.40 बजे पर दिल्ली एक्सप्रेस और 5.43 मिनट पर किसान एक्सप्रेस कालांवाली से सिरसा जाती है। 3 मिनट में लगातार दो ट्रेनों के बाद दोपहर 1 बजकर 44 मिनट तक सिरसा की तरफ जाने वाली कोई ट्रेन नहीं है। रेलवे को चाहिए कि किसान एक्सप्रेस का समय पहले की तरह सुबह 7.40 बजे किया जाए या सुबह 7 से 9 बजे के बीच नई ट्रेन शुरू हो। ताकि रेल यात्रियों खासकर विद्यार्थियों को राहत मिल सके।

-वैशाली जैन, छात्रा।

कालांवाली ही नई बठिंडा से सिरसा तक के लोग अपने स्तर पर रेल प्रशासन के अलावा विधायक, सांसद सहित कई उच्चाधिकारियों को सैकड़ों बार मांग पत्र सौंप चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। अब 4 जून को बनने वाले नए सांसद को मांग पत्र सौपेंगे। ताकि रेल यात्रियों की परेशानी दूर हो सके।
-सतनाम सिंह, दैनिक यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed