फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dabwali to Kalanwali via Desujodha road will be constructed with 34 crores

Sirsa News: डबवाली से कालांवाली वाया देसूजोधा रोड का 34 करोड़ से होगा निर्माण

Sat, 12 Aug 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 12 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dabwali to Kalanwali via Desujodha road will be constructed with 34 crores
सिरसा। डबवाली से कालांवाली वाया देसूजोधा रोड के निर्माण 34 करोड़ रुपये से निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से अनुमति मिल चुकी है। 35 किलोमीटर लंबाई में रोड का निर्माण होने से क्षेत्र के गांव वासियों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

डबवाली से कालांवाली वाया देसूजोधा रोड के निर्माण की मांग लोग लंबे समय से उठा रहा हैं। इसके बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने इसका प्रपोजल बनाकर मुख्यालय में भेजा था। इसके बाद अब इसके निर्माण को लेकर अनुमति मिली है। रोड की लंबाई 35.10 किलोमीटर की है। रोड के निर्माण होने के बाद इसके साथ लगते 11 गांवों की आवाजाही आसान होगी। रोड निर्माण के लिए मुख्यालय ने 34 करोड़ का बजट जारी किया है। निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से करवाया जाना है। इसके लिए विभाग की ओर से कार्य भी सौंप दिया गया है।
विज्ञापन



इन गांवों को मिलेगा लाभ
डबवाली से कालांवाली वाया देसूजोधा रोड का निर्माण होने के बाद डबवाली, जोगेवाला, देसूजोधा, फूलो, तिगड़ी, चढ्ढा, हस्सू, देसूमलाकना, कालांवाली के लोगों को काफी राहत मिलेगी। रोड की स्थिति खराब होने के कारण इस क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों को अन्य किसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता था और अधिक दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
डबवाली से कालांवाली वाया देसूजोधा रोड के निर्माण को लेकर मुख्यालय की ओर से अनुमति दी गई है। 34 करोड़ की लागत से 35 किलोमीटर लंबे रोड का निर्माण कार्य किया जाना है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - कमलदीप राणा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed