फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CWC issues notice to private school in student assault case

Sirsa News: छात्र पर हुए हमले मामले में सीडब्ल्यूसी ने निजी स्कूल को नोटिस किया जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
CWC issues notice to private school in student assault case
सिरसा। रानियां के ढाणी लहरांवाली के निजी स्कूल के छात्र पर आठ दिन पहले हुए हमले के मामले में सीडब्लयूसी (चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी) ने संज्ञान लेते हुए स्कूल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। वहीं सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन डॉ. मदन वर्मा ने पूरे घटनाक्रम की जांच करने के लिए अलग से कमेटी का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गुरमिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्चे नवदीप सिंह के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अपनी जांच पूरी कर जल्द ही रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज देगी। अधिकारियों के अनुसार, छात्र पर हमले मामले में विशेष कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी छात्र से संपर्क हर चीज की बारीकी से जांच कर रही है। हर पहलू की गहनता से जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

----
परिजनों की मांग, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
पीड़ित अमरीक सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 को उसके बेटे नवदीप पर हमला किया गया, जिसमें उसके सिर पर चोटें आईं और पगड़ी बिखर गई पूरा शरीर लहूलुहान हो गया। घटना के बाद उन्होंने विद्यालय में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाने की मांग की, लेकिन विद्यालय प्रशासन ने फुटेज दिखाने से मना कर दिया। इसी बात पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं ढाणी लहरांवाली के स्कूल में नाबालिग छात्रा पर हुए हमले के मामले में पीड़ित परिवार पर लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा हैं। यही कारण है कि छात्र का परिवार भयभीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पूरे घटनाक्रम पर स्कूल को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। जो दोषी है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. मदन वर्मा, चेयरमैन, सीडब्ल्यूसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article