फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Crowds returning home for Chhath at the station

Sirsa News: स्टेशन पर छठ के लिए घर वापसी की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Crowds returning home for Chhath at the station
सिरसा। रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
सिरसा। सूर्य उपासना का पर्व छठ पूजा नजदीक आते ही प्रवासी मजदूरों और कामगारों का घर लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए यह पर्व सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है। ऐसे में जिले में कार्यरत प्रवासी मजदूर अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन




शनिवार को सिरसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर गोरखधाम एक्सप्रेस में यात्रियों की भारी भीड़ रही। यात्री गोरखपुर, दिल्ली और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों का बेसब्री से इंतजार करते नजर आए। सिरसा रेलवे स्टेशन से दिल्ली, गोरखपुर, दरभंगा और उत्तर प्रदेश की दिशा में जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन




प्लेटफाॅर्मों पर सुबह से ही यात्रियों का रेला देखने को मिल रहा है। त्योहार पर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे ने विशेष तैयारी की है। रेलवे की ओर से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही कई नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि छठ पर्व मनाने जा रहे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सफर में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टेशन पर बिहार जा रहे मिथिलेश व धर्मेंद्र ने बताया कि वह सिरसा में करीब पांच साल से एग्रो कंपनी में काम कर रहे हैं। छठ पूजा पर्व को मनाने के लिए अपने घर जा रहे हैं। टिकट ले ली है ओर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे हैं। सिरसा से दिल्ली व उसके आगे ट्रेन बदलकर बिहार में अपने गांव जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed