फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two more henchmen resident of Sirsa of Lawrence Bishnoi gang arrested by Mohali police

सिरसा: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के किंगरे निवासी दो और गुर्गे चढ़े मोहाली पुलिस के हत्थे

Wed, 15 Jun 2022 01:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, ओढां, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ओढां, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Jun 2022 01:09 AM IST
सार

तीन दिन पूर्व किंगरे निवासी गुरदीप उर्फ गीट्टा को पंजाब सीआईए ने 3 पिस्तौल व एक मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Two more henchmen resident of Sirsa of Lawrence Bishnoi gang arrested by Mohali police
लॉरेंस विश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गुर्गे और पंजाब की मोहाली पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। आरोपियों की पहचान हरियाणा के सिरसा के गांव किंगरे निवासी गुरप्रीत उर्फ गोपी व गगनदीप उर्फ गग्गी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से दो पिस्तौल भी बरामद कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पंजाब की मुक्तसर सीआईए ने 3 दिन पूर्व गांव किंगरे निवासी गुरदीप उर्फ गीट्टा को 3 अवैध पिस्तौल व एक मैगजीन सहित गिरफ्तार किया था। गीट्टा पर आरोप है कि उसके गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ की गैंग से संबंध हैं। उसके खिलाफ पंजाब के लंबी थाना में 307 का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे इसी मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद उसके व उसके दो साथियों गुरप्रीत उर्फ गोपी व गगनदीप उर्फ गग्गी के गैंगस्टर से संबंध होने की बात सामने आई। इसके बाद पंजाब पुलिस ने गुरप्रीत व गगनदीप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपी के खिलाफ पंजाब व हरियाणा में हत्या, मारपीट, जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट सहित 12 मुकदमे दर्ज हैं। उक्त मुकदमों में वह जमानत पर बाहर चल रहा था। वहीं, आरोपी गग्गी के खिलाफ कालांवाली व ओढां थाना में जानलेवा हमले व लड़ाई झगड़े के 4 मुकदमे दर्ज हैं। ओढां थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि इस मामले में जो भी कार्रवाई है वो पंजाब पुलिस ही कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed