फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Accident, Car Accident, Parshad Dead, Sirsa

सड़क हादसे में नवनिर्वाचित पार्षद की मौत

Fri, 27 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 27 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Accident, Car Accident, Parshad Dead, Sirsa
एक्‍सीडेंट - फोटो : Bureau

सड़क हादसे में भाजपा के युवा नेता मनोज शर्मा उर्फ मौजी की मौत हो गई। वे चार दिन पूर्व ही पार्षद बने थे। शोक स्वरूप शहर की दुकानें बंद हो गई।

विज्ञापन


शहर से सटे पंजाब के गांव किलियांवाली निवासी मनोज शर्मा भाजपा मंडल डबवाली के अध्यक्ष थे। चार दिन पहले ही 22 मई 2016 को वार्ड नं. 3 से निकाय चुनाव जीतने के बाद पार्षद बने थे। वीरवार को वे ऑल्टो गाड़ी से गदड़बाहा गए थे। शाम को वापस डबवाली लौटते समय गांव चन्नू (पंजाब) के नजदीक उनकी कार अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रौली से जा टकराई।
विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि कार तथा ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। मनोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जैसे ही मनोज की मौत की खबर डबवाली पहुंची तो मुख्य बाजार की दुकानों के शटर गिरने शुरू हो गए। पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के नजदीक बिश्नोई धर्मशाला मार्केट भी बंद हो गई। भाजपा नेता देवकुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार के मनोज के शव का पोस्टमार्टम होगा। सुबह साढ़े 9 बजे पार्थिव शरीर को गांव किलियांवाली के रामबाग में पंचतत्व में समाहित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed