फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: A vehicle loaded with banned animal meat caught

Sirsa: पशु के प्रतिबंधित मांस से लदी गाड़ी पकड़ी, छह नामजद,  यूपी के साहिबाबाद स्थित फैक्टरी ले जा रहे थे

Mon, 03 Jun 2024 09:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, सिरसा (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 09:22 PM IST
सार

मांस गांव चौबुर्जा से भरकर यूपी के साहिबाबाद स्थित फैक्टरी ले जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Sirsa: A vehicle loaded with banned animal meat caught
गोरक्षकों की टीम पकड़े गए ट्रक के साथ मौजूद। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के गांव चौबुर्जा स्थित हड़वारे से गाड़ी में प्रतिबंधित पशु का मांस लादकर साहिबाबाद (यूपी) ले जाते समय पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हापुड़ के चालक जिशान व परिचालक अजहर के रूप में हुई है। इससे पहले, हरियाणा गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष पंकज पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की गई। आरोप है कि उन पर ट्रक चालक और परिचालक ने हमला भी किया। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जनता भवन क्षेत्र निवासी पंकज ने बताया कि वह गोरक्षा दल हरियाणा का जिलाध्यक्ष है। उसे रविवार की रात करीब सवा 12 बजे सूचना मिली की यूपी नंबर की गाड़ी गांव चौबुर्जा स्थित हड़वारे से मांस से भरकर यूपी के साहिबाबाद जा रही है। इस पर उसने यह सूचना डिंग पुलिस को दी। भावदीन टोल के पास पुलिस ने नाका लगवाकर उक्त गाड़ी को रोक लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि चालक ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी को उन पर चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी बंद हो गई। इसके बाद गाड़ी में सवार चालक व परिचालक ने उन पर बांस के डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस पर पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों को काबू किया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम जिशान व परिचालक ने अजहर बताया। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह यह मांस गांव चौबुर्जा के हड़वारे से भरकर लाया है। उसे सुनील, हाजी निवासी मेरठ के फलावदा, फारुख निवासी गाजियाबाद के केला भट्टा व तासिम ने भरवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मांस को गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित अर्शिया फैक्टरी में ला जाया जा रहा था। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि 6 नामजद लोगों जिशान, अजहर, सुनील पप्पू, हाजी सबलू, फारुख, तासिम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed