{"_id":"57a625e84f1c1b7d112b8c64","slug":"silani-gate-jhajahr-dharm-market-jhajahr-jhajhar-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का शटर उखाड़कर हजारों के मोबाइल पर हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान का शटर उखाड़कर हजारों के मोबाइल पर हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सिलानी गेट क्षेत्र में शुक्रवार देर रात धर्म मार्केट में चोरों ने एक मोबाइल की दुकान का शटर उखाड़ कर उसमें रखे मोबाइल, कैश कार्ड, मेमोरी कार्ड सहित काफी सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार को वारदात का पता उस समय चला, जब वह शनिवार सुबह अपनी दुकान पर पहुंचा। दुकान का शटर उखड़ा हुआ था।
विज्ञापन
आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हालांकि आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गए और पुलिस ने काफी देर तक सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला, लेकिन आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस द्वारा इस संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं, दुकान में हुई चोरी की वारदात को लेकर दुकानदारों में रोष भी दिखाई दिया। दुकानदारों ने डीएसपी से मिलकर पूरी वारदात को भी बताया। डीएसपी ने दुकानदारों को जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया जानकारी के अनुसार धर्म मार्केट स्थित एक मोबाइल की दुकान में शुक्रवार की रात चोरों ने इसी दुकान का शटर तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार सचिन ने बताया कि सुबह जब वह अपनी दुकान पर गया, तब दुकान का शटर उखड़ा हुआ था।
विज्ञापन
जब अंदर जाकर उसने देखा तो दुकान में रखे मोबाइल, मेमोरी कार्ड, चार्जर, कैश कार्ड सहित अन्य सामान गायब था। जिसके चलते उसका हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। फिर वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। वहीं, सीसीटीवी फुटेज को भी देखा है, जिसमें दो युवक दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान पर चोरी होने की सूचना उन्हें मिली थी। मौके पर पहुंच कर जानकारी ली गई है। सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सत्यवीर सिंह, शहर चौकी इंचार्ज।