फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police seized 23 lakh cash under sealing drive in Sirsa

Sirsa: सीलिंग अभियान के तहत पुलिस ने पकड़ी 23 लाख की नकदी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 30 Jun 2023 12:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 30 Jun 2023 12:31 PM IST
सार

एडीजीपी के आदेशों पर प्रदेशभर में पुलिस की ओर से सीलिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस की एक टीम ने बेगू रोड पर स्थित नाके से गुजर रही गाड़ी को रोक लिया। जिसके पश्चात उन्होंने कार की जांच की तो एक बैग में नकदी पाई गई। पुलिस ने नकदी को बरामद कर उसकी गिनती की तो वह 23 लाख की नकदी होना पाई गई।

विज्ञापन
Police seized 23 lakh cash under sealing drive in Sirsa
जानकारी देता अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा में चलाए गए सिलिंग प्लान तहत पुलिस ने बेगू रोड पर स्थित नाके पर एक कार से 23 लाख की नकदी बरामद की है। नकदी को लेकर पुलिस उसके मालिक से पूछताछ करने में जुटी हुई है। जिस व्यक्ति से पुलिस ने नकदी बरामद की है वह रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी बताया जा रहा है। वहीं पुलिस अब उसके अकाउंट सहित अन्य दस्तावेजों को भी खंगाल रही है।

विज्ञापन


कार की जांच की तो एक बैग में नकदी पाई गई
जानकारी अनुसार एडीजीपी के आदेशों पर प्रदेशभर में पुलिस की ओर से सीलिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस की एक टीम ने बेगू रोड पर स्थित नाके से गुजर रही गाड़ी को रोक लिया। जिसके पश्चात उन्होंने कार की जांच की तो एक बैग में नकदी पाई गई। पुलिस ने नकदी को बरामद कर उसकी गिनती की तो वह 23 लाख की नकदी होना पाई गई। ऐसे में पुलिस ने उस नकदी को कब्जे में ले लिया और उसके मालिक से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
वहीं, सदर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि जिस व्यक्ति से नकदी बरामद हुई है उसकी पहचान देवीलाल निवासी मिठी सुरेरा के रूप में हुई है। नकदी बरामद होने के बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों को नकदी देने के लिए अपने अकाउंट से निकाल कर लाया था। वह रिटायर्ड कर्मचारी है। जिसके पश्चात अब उसके अकाउंट की डिटेल निकालने में जुटी हुई है। वहीं पुलिस ने इस दौरान कई वाहनों के चालान भी किए है और नशेड़ियों को भी काबू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed