फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   one killed in open firing

राजीनामे के दौरान भिड़े दो पक्ष, जमकर फायरिंग, एक की मौत, एक गंभीर

Sat, 27 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
one killed in open firing

रानियां रोड शनिवार दोपहर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। समझौते के लिए आए दो गुटों के बीच 20 मिनट तक आमने-सामने फायरिंग होती रही।

विज्ञापन


गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत है।

वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सब्जी मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची जिसे देखकर एक गुट के लोग गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता व डीएसपी हेडक्वार्टर जगदीश काजला ने घटना स्थल पर पहुंचकर तमाम जानकारी हासिल की।

पुलिस अधीक्षक ने शहर थाना प्रभारी सुभाष कुमार को वारदात में शामिल लोगों पर हत्या का केस दर्ज करके जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल स्थित शव गृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर सवा एक बजे रानियां रोड स्थित अंग्रेजी शराब ठेके के सामने गोलियां चलने लगीं। दो गुट एक-दूसरे पर फायरिंग कर रहे थे।

गोली लगने के डर से इस मार्ग के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी और अंदर छिप गए। जो राहगीर इस मार्ग से आ-जा रहे थे वह भी वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए।

करीब हजार मीटर दूर स्थित सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने गोलियां चलने की आवाज सुनीं तो वे मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस को देख हाथों में पिस्टल लिए गोली चलाते हुए आठ लोग गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए।

इसके बाद पुलिस वीटी करके चारों तरफ नाकेबंदी करवा दी। इस दौरान गोली लगने से बेगू निवासी राजा व कंगनपुर निवासी अंग्रेज सिंह  से घायल होकर नीचे गिरे पड़े थे।

लोगों ने पुलिस के सहयोग उसे उन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने राजा उर्फ अमरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। राजा के पेट में गोली लगी थी। एक गोली अंग्रेज सिंह के सिर को छूकर निकल गई है।

राजीनामे के लिए हुए थे जमा
शमशाबाद पट्टी निवासी मेजर सिंह व वैदवाला निवासी मंट्टू सिंह के बीच प्रॉपर्टी को लेकर रंजिश चली आ रही है। दोनों गुटों के बीच कई दफा इसको लेकर झगड़ा हो चुका था।

तीन दिन पहले भी रात को दोनों गुटों में गाली-गलौज हुई थी। शनिवार को दोनों पक्षों में राजीनामे को लेकर रानियां रोड स्थित एसडी ग्रुप रियल एस्टेट ऑफिस में पंचायत होनी थी।

बताया जाता है कि मंट्टू गुट के लोग सुबह 11 बजे ऑफिस में आकर बैठ गए थे। मेजर सिंह अपने साथी राजा, अंग्रेज सिंह व पांच अन्यों के साथ ऑफिस के थोड़ी दूर पर खड़े हो गए।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार राजा ने ऑफिस का गेट खोला तो अंदर बैठे लोगों ने उसे गोली मार दी। इसके बाद ऑफिस के अंदर से सभी लोग गोलियां चलाते हुए बाहर निकले।

इसके बाद दोनों तरफ से आमने-सामने गोलियां चलने लगी। एक गोली अंग्रेज सिंह के सिर को छूकर निकल गई। दोनों गुटों के लोग पिस्टल से लैस थे। घटना स्थल से पुलिस ने गोली के काफी खोल बरामद किए है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
रीयल एस्टेट के जिस ऑफिस में राजीरामे को लेकर पंचायत होनी थी उसके गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। दोनों गुटों के बीच फायरिंग की सारी वारदात कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस ने खुफिया कैमरे की सारी वीडियो फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले लोगों की पहचान वीडियो फुटेज से हो गई है।

पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि मृतक राजा उर्फ अमरेंद्र सिंह के पिता देवेंद्र सिंह के बयान पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

शहर पुलिस के अलावा सीआईए स्टाफ पुलिस भी गोली चलाने वालों की धरपकड़ में जुटी है।

बड़े पैमाने पर हो रही हथियारों की तस्करी
तेजी से बढ़ते अपराध को देखकर लोगों में घबराहट है। बढ़ते अपराध के पीछे अवैध हथियारों की आसानी से उपलब्धता भी एक बड़ा कारण है।

बिहार के मुंगेर से सप्लायर सिरसा में बेहद कम दामों में ऑन डिमांड हथियार सप्लाई कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार तमंचे (कट्टा) का चलन काफी पुराना हो गया है।

आपराधिक प्रवृति के लोग तमंचे के बजाय मैगजीन वाली देसी पिस्टल को तरजीह दे रहे हैं। जहां तक गुणवत्ता की बात है तो मुंगेर और धार में बने हथियार विदेशी पिस्टल को टक्कर दे रहे हैं।


जिले के कुछ लोगों का मुंगेर के अवैध हथियार बनाने वालों से सीधा संबंध हैं। ये लोग खुद जाकर हथियार लाते हैं जबकि कई बार इसे असला बनाने वाले भी लेकर आते हैं।

50 हजार में 32 बोर पिस्टल व 80 हजार में 9 एमएम पिस्टल आसानी से मिल जाता है।

पुलिस ने मृतक राजा के पिता देवेंद्र सिंह का बयान दर्ज किया है। बयानों के आधार पर ढाणी वैदवाला निवासी मंट्टू व उसकेे साथी राम निवास, भोला सिंह, श्रवण, रणजीत सिंह, चढ़त सिंह, लवी व सनम के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
-सतेंद्र कुमार गुप्ता पुलिस अधीक्षक, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed