{"_id":"576701e14f1c1bbd4f11c572","slug":"minor-girl-raped-rape-in-punjab-sirsa-girl-raped-punjab-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा की नाबालिग से पंजाब में बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरसा की नाबालिग से पंजाब में बलात्कार
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Mon, 20 Jun 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से रेप
- फोटो : Demo
सिरसा की एक नाबालिग के साथ पंजाब में एक युवक ने बलात्कार किया। पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज करके बठिंडा पुलिस को केस भेज दिया है।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि वह बठिंडा में रहने वाली अपनी बुआ से मिलने गई हुई थी। बुआ की रिश्तेदारी में मोनू नामक युवक है। वह उसे रिश्तेदारों से मिलाने के लिए एक गांव ले गया। जहां उसने उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
बदनामी के डर से नाबालिग ने परिजनों को इस बारे में नहीं बताया और उसकी इसी मजबूरी को कमजोरी समझकर उक्त युवक ने उसके साथ कई बाद जबरदस्ती की। आखिरकार हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने परिजनों को सब कुछ बता दिया। जांच अधिकारी कमलेश रानी का कहना है कि पीड़िता का बयान दर्ज करके आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वारदात पंजाब की है तो इसलिए जीरो एफआईआर दर्ज करके पंजाब पुलिस को केस भेजा गया सै।
विज्ञापन