फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Loot, Sirsa Loot, Loot by Pistol, Car Loot, Hindi News, Sirsa News

पिस्तौल के बल पर डेढ़ लाख रुपये और कार लूटी

Tue, 22 Mar 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 22 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Loot, Sirsa Loot, Loot by Pistol, Car Loot, Hindi News, Sirsa News
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो

ओढां थाना क्षेत्र के गांव पन्नीवाला मोटा से घुकांवाली में रविवार मध्य रात्रि अज्ञात लोगों ने कार सवार पिता-पुत्र से पिस्तौल के बल पर डेढ़ लाख रुपये की नकदी व गाड़ी छीन ली। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में बनवाला निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि वह अपने पिता महावीर जाखड़ के साथ कार में सवार होकर पन्नीवाला मोटा से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में पीछे से आ रही एक बिना नंबर की बोलेरो ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवा लिया। उसने बताया कि इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते बोलेरो सवार लोगों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दिया और कार में रखी एक लाख 40 हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल व उनके पर्स में रखे सात हजार रुपये की नकदी छीन ली। कंट्रोल रूम से लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया, जिसके बाद ओढां पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


डीएसपी सत्यपाल यादव ने भी थाने में पहुंचकर शिकायतकर्ताओं से मामले कि जानकारी ली। शिकायतकर्ता अरविंद जाखड़ के अनुसार उक्त लोग उन्हें कार सहित वापस पन्नीवाला की तरफ ले गए और उन्हें उतारकर उनकी कार भी साथ ले गए। सूचना पाकर ओढां पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले कि जांच करते हुए क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र से पूछताछ करते हुए मध्य रात्रि को ही मामला दर्ज कर लिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस मामले को लेन-देन से जोड़कर देख रही है क्योंकि कुछ माह पूर्व भी ओढां पैक्स से एक कार व उसमें रखी लाखों कि नकदी उड़ा लेने कि सूचना ने पुलिस में हड़कंप मचा दिया था बाद में ये मामला लेन-देन का निकला। मामले की जांच कर रहे एएसआई धर्मवीर मोर ने बताया कि मामला संदिग्ध है पुलिस ने इस संदर्भ में अरविंद के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले कि जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed