फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Health, penalty on doctor, 4 lac rupees penalty, doctor couple, consumer forum

उपचार में लापरवाही : डॉक्टर दंपति पर चार लाख रुपये का जुर्माना

Sat, 20 Aug 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 20 Aug 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Health, penalty on doctor, 4 lac rupees penalty, doctor couple, consumer forum
हेल्‍थ्‍ा क्राइम - फोटो : Desk

मरीज का उपचार ठीक ढंग से नहीं करने पर जिला उपभोक्ता न्यायालय ने सांगवान चौक स्थित हड्डियों के अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अशोक और डॉ. सरिता बिश्नोई पर चार लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। जुर्माना राशि वर्ष 2013 से नौ प्रतिशत ब्याज सहित देनी होगी और साथ में केस के सारे कानूनी खर्च का भुगतान भी डॉक्टर दंपति को करना होगा।

विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार फाजिल्का निवासी इंद्रजीत सोनी के हाथ में दुर्घटना के दौरान फ्रेक्चर आ गया था। वे उपचार के लिए सिरसा के सांगवान चौक स्थित सरिता-अशोक हड्डियों के अस्पताल में आए। डॉ. अशोक बिश्नोई और सरिता बिश्नोई ने घायल इंद्रजीत के हाथ मेें रॉड डाल दी। कुछ दिनों बाद क्षतिग्रस्त हाथ की हालत काफी खराब हो गई। इंद्रजीत सोनी ने किसी दूसरे चिकित्सक को अपना हाथ दिखाया। जिसमें यह बात सामने आई कि डॉक्टर दंपति ने हाथ के ऑपरेशन में लापरवाही बरती। इंद्रजीत ने बीमा कंपनी से अपना हेल्थ बीमा करवाया हुआ था।
विज्ञापन


डॉक्टर अशोक बिश्नोई की गलत रिपोर्ट के चलते बीमा कंपनी ने भी रुपयों का भुगतान करने में आनाकानी की। इंसाफ के लिए इंद्रजीत सोनी ने जिला उपभोक्ता न्यायालय का द्वार खटखटाया। मामले की सुनवाई करते हुए उपभोक्ता न्यायालय ने डॉक्टर अशोक बिश्नोई व सरिता बिश्नोई को लापरवाही का दोषी मानते हुए चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। फैसले में यह आदेश दिया गया है कि पीड़ित उपभोक्ता इंद्रजीत सोनी को जुर्माना राशि नौ प्रतिशत ब्याज सहित अदा की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed