फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana: Four youths caught with weapons planning robbery

Haryana: लूट की योजना बनाते हथियारों के साथ चार युवक काबू, दो युवक रात के अंधेरे में हुए फरार

Thu, 18 Apr 2024 04:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 04:58 PM IST
सार

पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस दोनों को रिमांड पर लेगी। 

विज्ञापन
Haryana: Four youths caught with weapons planning robbery
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सिरसा जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान बुधवार को महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर हिसार रोड पर लूट की योजना बनाते चार युवकों को काबू किया। जिनके पास से पुलिस ने तेजधार हथियार बरामद किए। वहीं दो युवक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस चार युवकों को रिमांड पर लेगी। 

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को  उप निरीक्षक अजय कुमार की अगुवाई में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने सूचना के आधार पर हिसार रोड स्थित दिल्ली पुल के पास सुनसान एरिया में लूट की योजना बनाते हुए चार युवकों को काबू किया है।  पकड़े गए युवकों की पहचान अमन कुमार, सूरजभान निवासी खैरपुर तथा रोहिन व राहुल निवासी गांव कंगनपुर जिला सिरसा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार युवकों से दो कापे तथा दो तलवारें बरामद की। वहीं रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दो युवक मौके से फरार हो गए। इस संबंध में युवकों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर मौका से फरार हुए दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रात भर चलता है हिसार रोड 
रात के समय शहर का व्यस्त रोड हिसार रोड हो जाता है। इस रोड पर जहां ट्रक चालक रूकते हैं। वहीं बड़े बड़े बैंकवेट हॉल और होटल हैं। इसलिए रात भर वाहनों और लोगों का आवागमन जारी रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed