{"_id":"66c60621a74e99ff4708d360","slug":"haryana-father-commits-suicide-after-his-daughter-marries-a-boy-from-the-same-village-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बेटी के गांव के ही लड़के के साथ शादी करने पर पिता ने दे दी जान, पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: बेटी के गांव के ही लड़के के साथ शादी करने पर पिता ने दे दी जान, पांच पर केस दर्ज
Wed, 21 Aug 2024 08:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 21 Aug 2024 08:52 PM IST
सार
कालांवाली पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान के आधार पर मृतक की बेटी सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के सिरसा के एक गांव में बेटी के गांव के ही लड़के के साथ शादी करने पर लोकलाज के भय से एक व्यक्ति ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। मृतक के बेटे अर्शदीप सिंह ने बताया कि वह दो भाई व एक बहन है। उसकी बहन रजनदीप कौर मां के साथ 29 जुलाई को उसके नानके पंजाब में गई थी।
विज्ञापन
उसकी मां वापस गांव आ गई और रजनदीप कौर वहीं रुक गई। एक अगस्त को सुखदीप सिंह निवासी गांव पक्का शहीदां बुआ का बेटा बनकर उसके नानके पहुंचा। इसके बाद रजनदीप कौर को नया गांव ले गया। यहां सुखदीप कौर और रजनदीप कौर ने शादी कर ली। उसकी बहन नानके जाते समय घर से करीब एक तोला सोने के कांटे, डेढ़ तोला सोने की मोहर छिपाकर ले गई थी।
विज्ञापन
पता चलने पर जब उसके पिता टहल सिंह ने सुखदीप सिंह, रिंकू सिंह, सगनदीप सिंह, मंदीप सिंह से बात की और सोने के आभूषण मांगे तो उन्होंने धमकी दी कि घर बैठ जा जाके, नहीं तो तेरे बेटों को मरवा देंगे। इस पर उसके पिता टहल सिंह ने सारी कहानी उसकी मां को बताई। गांव में लोकलाज के भय से बुधवार को टहल सिंह ने कीटनाशक पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन