फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four years imprisonment for two heroin smugglers in Sirsa

सिरसा: दो हेरोइन तस्करों को चार साल कैद, पुलिस ने बरामद की थी 85 ग्राम हेरोइन

Wed, 01 Jun 2022 01:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Jun 2022 01:37 AM IST
सार

मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते कैद के साथ-साथ 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा भी सुनाई है। 

विज्ञापन
Four years imprisonment for two heroin smugglers in Sirsa
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत ने हेरोइन तस्करी के मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 4-4 साल कैद व 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने मई 2020 को एफआईआर दर्ज की थी। 

विज्ञापन


मामले के अनुसार शहर थाना पुलिस 14 मई 2020 को इलाके में गश्त कर रही थी।  इसी दौरान शाह सतनाम चौक पर पुलिस ने एक गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी में दो युवक सवार थे। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो इनके पास से 85 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में युवकों की पहचान वेद प्रकाश निवासी वार्ड नंबर 2 सिवानी व राजकुमार निवासी पटेल बस्ती सिरसा के रूप में हुई।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को इस मामले का निपटारा करते हुए न्यायालय ने वेद प्रकाश व राजकुमार को दोषी करार देते हुए 4-4 साल कैद की सजा सुना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed