{"_id":"579bb05b4f1c1b8b3b21e25b","slug":"bag-snetching-attampt-to-loot-robber-arrest-biker-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल के अध्यक्ष का रुपयों से भरा बैग छीन कर भागे बाइक सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापार मंडल के अध्यक्ष का रुपयों से भरा बैग छीन कर भागे बाइक सवार
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 30 Jul 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
बाइकर्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगत सिंह चौक स्थित किरयाना दुकान के मालिक व व्यापार मंडल रानियां के अध्यक्ष सुभाष सलूजा से तीन बाइक सवार युवकों ने 20 हजार की नकदी लूट ली। सलूजा ने युवकों का पीछा किया, शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों ने एक युवक को काबू कर लिया और दो अन्य साथी फरार हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार रात नौ बजे व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष सलूजा जब दुकान बंद करके अपने घर को जा रहा थे, उनके हाथ में रुपयों से भरा बैग था। जैसे ही वे घर जाने के लिए जैन सभा वाली गली में मुड़े तो अचानक बाइक सवार तीन युवक उन पर झपट पड़े और धक्का मारकर उन्हें गिरा दिया। गिरने के बाद उनसे रुपये से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। थैला छीनने पर सुभाष सलूजा ने शोर मचा दिया और आसपास के दुकानदार और लोगों ने बाइक को घेर लिया।
विज्ञापन
इस दौरान दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। लेकिन दुकानदारों के साहस करके एक आरोपी सहित बाइक को काबू कर लिया है। काबू युवक व बाइक को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांचकर्ता राधेश्याम ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान राजेंद्र उर्फ राजू वार्ड नंबर 10 के रुप में हुई है। पुलिस ने लूट के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है अन्य युवकों की पहचान की जा रही है शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन