फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   arrest four, cheating, crime news, Sirsa

खेल एसोसिएशन का चेयरमैन बनाने का झांसा दे रिटायर्ड अधिकारी का अपहरण मांगे 10 लाख रुपये

Sun, 26 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 26 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
arrest four, cheating, crime news, Sirsa
एसडीएम ने नकल की सामग्री इकट्ठी कर रिपोर्ट शिक्षा बोर्ड को भेज दी है। - फोटो : Demo Pic

एक कोच और उसके साथियों ने एक रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारी को खेल एसोसिएशन का प्रधान बनाने के नाम पर बुला कर उसका अपहरण कर लिया और 10 लाख रुपये की मांग की। इस संबंध में बड़ागुढ़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को काबू कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


सिरसा निवासी कथित कोच सोमवीर ने एक वरिष्ठ नागरिक को खेल एसोसिएशन का प्रधान बनाने का झांसा देकर उसे सिरसा स्थित अपने कार्यालय में बुलाया। बाद में उसका अपहरण कर गाड़ी में बैठाकर कहीं ओर ले गए, जहां मारपीट करते हुए उससे 10 लाख रुपये मांगे। मामला तब सामने आया, जब बड़ागुढ़ा पुलिस ने किसी अन्य की सूचना पर बप्पां में नाकेबंदी की हुई थी। पुलिस ने सिरसा की ओर से आ रही एक गाड़ी को रोककर पूछताछ की तो गाड़ी में सवार कथित कोच सहित पांच लोग पुलिस को देखकर सकपका गए।
विज्ञापन


इस बीच गाड़ी में बैठे वृद्ध ने शोर मचा दिया और कहा कि ये लोग उसका अपहरण करके लाए हैं। पुलिस ने गाड़ी सवार सभी आरोपियों को काबू कर लिया, लेकिन मास्टरमाइंड मौके से फरार हो गया। पुलिस के हत्थे चढ़े चार आरोपी मीरपुर निवासी उमा शंकर, चतरगढ़ पट्टी सिरसा निवासी पवन कुमार, नेजाडेला कलां निवासी आजादविंद्र, शक्ति नगर सिरसा निवासी अजय कुमार के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार लिया झांसे में
बताया जा रहा है कि वरिष्ठ नागरिक रोशन दास एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी है और उसके दो बेटे हैं, जिनमें से एक कनाडा में डॉक्टर है तो दूसरा बिजनेसमैन है। सेवानिवृत्त होने के बाद रोशन दास खाली रहता था, जिसका फायदा आरोपियों ने उठाते हुए उसे जूडो खेल एसोसिएशन का चेयरमैन बनाने का सब्जबाग दिखाया। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले कई दिनों से वृद्ध को चेयरमैन बनाने का झांसा दे रहे थे।

शुक्रवार को आरोपियों ने रोशन दास को सिरसा स्थित अपने कार्यालय में बुलाया, जहां उन्होंने छह-सात घंटे उसे बंधक बनाकर रखा। परिजनों को शक न हो, इसके लिए आरोपी लोग वृद्ध से उसके घर में कई बार फोन करवा कर यह कहलवाया कि वह किसी काम में व्यस्त है, इसलिए घर लौटने में देर हो सकती है।


 पुलिस ने चारों युवकों को काबू कर अपहरण, फिरौती मांगने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सोमवीर की तलाश कर रही है। आरोपियों को साथ लेकर सिरसा में उसके कार्यालय सहित अन्य जगहों पर छापेमारी की गई है। आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।
-यादविंद्र सिंह, एसएचओ बड़ागुढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed