{"_id":"5a3ac4ff4f1c1b8d698c2e53","slug":"91513800959-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओढां में बस स्टैंड पर दिनदिहाड़े फायरिंग, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओढां में बस स्टैंड पर दिनदिहाड़े फायरिंग, एक गंभीर
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां।
ओढां मेें बस स्टैंड पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया जहां से उसे सिरसा रेफर कर दिया गया है। फायरिंग के दौरान लोगाें में दहशत फैल गई। कुछ लोग मौके से भाग खडे़ हुए तो कुछ दुकानदारों ने शटर तक नीचे गिरा लिए।
जानकारी मुताबिक घुंकावाली निवासी राजा सिंह अपनी पत्नी के साथ ओढां के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में आया हुआ था। राजा सिंह जब बैंक से बाहर निकला तो तख्तमल और घुंकावाली निवासी करीब चार लोगों ने राजा सिंह के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान राजा सिंह ने पिस्तौल से गोली चला दी। इस फायरिंग मेें गोली सुखा सिंह के बाएं कंधे में लगी। गोली लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद बस स्टैंड पर खड़े लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया। लोगाें ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे सिरसा रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद आरोपी राजा सिंह मौके से फरार हो गया। हमले के पीछे कोई रंजिश बताई जा रही है।
सूचना पाकर ओढां थाना प्रभारी जगदीश जोशी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि आखिर उक्त लोगों के बीच क्या रंजिश चल रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष ही बदमाश किस्म के हैं। फिलहाल पुलिस घायल के बयानों का इंतजार कर रही है उसके उपरांत ही कार्रवाई अमल में लाएगी।