फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   धोखाधड़ी कर चैकबुक से निकाले चैक, खाते से ट्रांसफर किए 2.56 लाख रुपए

धोखाधड़ी कर चैकबुक से निकाले चैक, खाते से ट्रांसफर किए 2.56 लाख रुपए

Sun, 25 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर चैकबुक से निकाले चैक, खाते से ट्रांसफर किए 2.56 लाख रुपए
चेकबुक से चेक फाड़कर खाते से ट्रांसफर किए 2.56 लाख
विज्ञापन

सिरसा। महिला एवं बाल विकास परियोजना के तहत गांव माधोसिंघाना में बतौर चौकीदार नियुक्त एक व्यक्ति के खाते से सिरसा के प्रेम नगर निवासी व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 2.56 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। चौकीदार ने कुछ दिन पूर्व जब अपना खाता चेक किया तो उसे पता चला कि दो बार में व्यक्ति ने उसके खाते से अलग-अलग तारीख को पैसे ट्रांसफर किए हैं।

पुलिस को दी शिकायत में सब्जी मंडी आदमपुर निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि वह महिला एवं बाल विकास परियोजना में गांव माधोसिंघाना में बतौर चौकीदार नियुक्त है। उसने बताया कि 25 सितंबर को उसकी बेटी की शादी थी। उसका एसबीआई की मुख्य ब्रांच में खाता है। वह खाते से रुपये ट्रांसफर करवाने के लिए गया था। इसी दौरान उसे बैंक के बाहर सिरसा के प्रेम नगर निवासी नरेंद्र भाटी मिल गया। नरेंद्र भाटी ने उसे कहा कि बिना चेक के पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे। उसने बैंक में जाकर इमरजेंसी चेकबुक ली। इसी दौरान नरेंद्र भाटी ने धोखे से चेक बुक लेकर उसमें से पांच चेक फाड़कर निकाल लिए। लड़की की शादी में व्यस्त होने के कारण वह अपना खाता चेक नहीं कर पाया। उसने बैंक में जाकर पता किया तो पता चला कि नरेंद्र भाटी ने 14 सितंबर को उसके खाते से 15 हजार व 27 सितंबर को दूसरी बार में 120910 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। सप्ताह पूर्व जब वह बैंक में खाता चेक करवाने के लिए गया तो उसे पता चला कि उसके खाते से दो बार में 2.56 लाख रुपये ट्रांसफर कर निकाले जा चुके हैं। जब उसने रुपये ट्रांसफर करने बारे पूछताछ की तो पता चला कि नरेंद्र भाटी ने ही चेक देकर खाते से रुपये ट्रांसफर किए हैं। उसने पहले नरेंद्र भाटी से बातचीत की। पहले तो वह साफ मुकर गया। लेकिन पुलिस कार्रवाई का डर दिखाया तो वह एक-दो दिन में पैसे देने की बात कहने लगा। शुक्रवार को जब उससे पैसे मांगे तो उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर करने की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस हिरासत में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed