{"_id":"5b8ef69e867a55487276a6ca","slug":"61536095902-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
डबवाली। उपमंडल के गांव मलिकपुरा में करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांववासी 35 वर्षीय जगदीश पुत्र साहब राम के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जगदीश गांव के पूर्व सरपंच इकबाल सिंह के खेतों में बतौर मजदूर कार्य करता था। वह खेत की सिंचाई करने के लिए गया था। मंगलवार की सुबह खेत मालिक जब चाय लेकर पहुंचा तो उसने देखा कि जगदीश मोटर के समीप मृत अवस्था में पड़ा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि मोटर चलाते समय वह करंट की चपेट में आ गया होगा। अकेला होने के कारण किसी को कुछ पता नहीं चला और उसकी मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम करने पहुंचे लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस और जगदीश के परिजनों को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया।