फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   युवती से मिलने पहुंचे युवक का अपहरण, युवती के भाईयों ने बंधकर बना मिट्टी का तेल छिड़कर लगाई आग

युवती से मिलने पहुंचे युवक का अपहरण, युवती के भाईयों ने बंधकर बना मिट्टी का तेल छिड़कर लगाई आग

Wed, 06 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
युवती से मिलने पहुंचे युवक का अपहरण, युवती के भाईयों ने बंधकर बना मिट्टी का तेल छिड़कर लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। युवती के बुलावे पर उससे मिलने पहुंचे जेसीडी के छात्र का युवती के भाइयों ने अपहरण कर लिया। अपहरण कर उसे अपने मकान में ले गए और कैंची से हमला करके उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। दिल दहला देने वाली उक्त घटना शहर के प्रेम नगर की है। आग लगते ही युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी चीखें सुनकर मोहल्ला वासी मौके पर पहुंचे। लोगों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलने पर हुडा चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने उसका बयान दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश व साजिश रचने का केस दर्ज किया है। मंगलवार घायल की हालत नाजुक होते उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के गांव ललाणा निवासी संदीप कुमार बरनाला रोड स्थित जेसीडी विद्यापीठ में बीएससी का छात्र है। संदीप आईटीआई रोड पर किराये के मकान में रहता है। संदीप के पास 15 दिन पहले एक युवती का फोन आया। इसके बाद युवती उसे लगातार फोन करती रही। सोमवार सुबह नौ बजे उक्त युवती का उसके पास फिर से फोन आया। युवती ने संदीप से कहा कि उसे जरूरी काम है। युवती ने संदीप को अपने घर बुलाया। पुलिस को दिए बयान में संदीप का कहना है कि पेपर खत्म होने के बाद वह अपने दोस्त मनीष निवासी दड़बा के साथ बाइक पर सवार होकर प्रेम नगर चला गया। युवती के मकान के पास पहुंचा तो दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरन उसे अपने मकान में उठाकर ले गए। उसका साथी मनीष वहां से भाग गया। मकान के अंदर पहले से ही जीतन नाम के एक युवक को बांधकर रखा हुआ था। उसके सिर व शरीर पर काफी चोटें लगी हुई थी। संदीप ने बताया कि मकान के अंदर पांच युवकों ने उसे पकड़कर डंडो से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद एक युवक ने उस पर कैंची से हमला कर दिया। वहीं जीतन मौका पाकर भाग गया।
विज्ञापन


बोले-तुझे हमारी बहन से बात करने का मजा चखाते हैं
घायल संदीप का कहना है कि हमलावरों में से एक युवक ने उससे कहा कि तुझे हमारी बहन से बात करने का मजा चखाते हैं। इसके बाद उक्त युवक ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। आग लगते ही संदीप चिल्लाने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकलकर मकान में आ गए। इसके बाद लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीतन को भी बुलाया था
युवती ने संदीप से पहले प्रेम नगर निवासी जीतन को फोन किया था। जीतन जैसे ही उसके घर पहुंचा तो युवती के भाइयों ने उसे पकड़कर बंधक बना लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। संदीप जब गली में पहुंचा तो युवती के भाई उसे उठाकर अपने घर ले आए। हुडा चौकी प्रभारी रण सिंह का कहना है कि अपहरणकर्ता जब संदीप को डंडों से पीटने लगे तभी जीतन मौका पाकर भाग गया। इस मामले में जीतन का बयान भी दर्ज किया गया है।


युवती के भाईयों सहित तीन गिरफ्तार
संदीप के बयानों पर आरोपी विकास, अमित व भारत मेहरा निवासी प्रेम नगर सिरसा खिलाफ केस दर्ज करके तीनों को सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया था। मंगलवार सुबह तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विकास व अमित युवती के भाई हैं। दोनों ने संदीप को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया।
रण सिंह, हुडा चौकी इंचार्ज सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed