फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सात माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सात माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 12 Jun 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
सात माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
गर्भवती महिला की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। शहर के संजय कालोनी क्षेत्र में एक महिला के साथ सात माह के गर्भस्थ शिशु की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने पहले ससुराल पक्ष के लोगों पर मृतका का उपचार न करवाने का आरोप लगाया था। बाद में दोनों पक्षों में सहमति हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हो गए।
जानकारी के अनुसार पंजाब क्षेत्र के सुनाम निवासी आशा व ममता की शादी करीब एक वर्ष पूर्व एक ही परिवार में सिरसा के संजय कॉलोनी क्षेत्र में हुई थी। मृतका के पिता चिमनलाल ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि मृतका आशा 7 माह से गर्भवती थी। कुछ दिन पूर्व ही वह मायके से ससुराल में आई थी। दो दिन पूर्व उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिस पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। हालत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले आए। रविवार की सांय अचानक फिर से तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे नागरिक अस्पताल में लेकर आए। अस्पताल में जांच के बाद पता चला की महिला के गर्भस्थ शिशु की पहले ही मौत हो चुकी है। देर रात्रि महिला की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। सुबह परिवार के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मृतका का उचित उपचार न करवाने का आरोप लगाया। इसके बाद परिवार के प्रमुख लोगों ने आकर दोनों पक्षों से बातचीत की। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और दोनों पक्ष पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई: जांच अधिकारी
महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उपचार में लापरवाही के आरोप लगाए थे। उसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय कुमार, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed