{"_id":"5b2423b24f1c1bb36e8b8202","slug":"31529095090-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलोग्राम अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक किलोग्राम अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किलोग्राम अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार
सिरसा। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर के नेतृत्व में तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डबवाली सीआईए पुलिस ने कार सवार व्यक्ति से एक किलोग्राम अफीम बरामद की । आरोपी की पहचान गांव भोजासर निवासी सहीराम के रूप में हुई है। उसके खिलाफ डबवाली सदर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार डबवाली सीआईए के एएसआई गोरीशंकर लोहगढ़ हैंड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आती कार को पुलिस ने रुकवाया। कार की तलाशी लेने पर एक किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने कार में सवार चालक सहीराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर मेन सप्लायर का पता लगा लिया है। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।