{"_id":"5b19845a4f1c1ba46e8b6e16","slug":"31528398938-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से कार सवार महिला की मौत, व्यक्ति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर की टक्कर से कार सवार महिला की मौत, व्यक्ति घायल
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 15 दिन पहले हुई थी शादी, सिरसा से वापस लौट रहे थे डबवाली
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। सिरसा-डबवाली रोड पर गांव खैरेकां के निकट वीरवार की दोपहर एक डंपर व ऑल्टो कार में हुई भिड़ंत में कार सवार महिला की मौत हो गई। महिला का पति घायल है। डंपर चालक मौके से डंपर छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना बारे सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पहचान के बाद परिजनों को सूचित कर शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। जानकारी अनुसार डबवाली निवासी साहिल, जिसकी करीब 15 दिन पूर्व ही शादी हुई थी। वीरवार की सुबह वह अपनी पत्नी जायती के साथ किसी काम से सिरसा आया हुआ था। बाद दोपहर वापस लौटते वक्त सिरसा-डबवाली मार्ग पर स्थित गांव खैरेकां के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में आगे बैठी जायती गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि साहिल को भी काफी चोटें आई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल में पहुंचाया। जायती को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं साहिल का उपचार चल रहा है। डंपर चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।