फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   रेड मारने आ रहे हैं, जगह खाली कर दो

रेड मारने आ रहे हैं, जगह खाली कर दो

Sun, 11 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
रेड मारने आ रहे हैं, जगह खाली कर दो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
सोशल साइट फेसबुक पर रोड़ी थाना पुलिस के संबंध में एक वीडियो वायरल हो रहा है। एएसपी हिमांशु गर्ग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है। वीडियो अपलोड करने वाले शख्स रोड़ी निवासी गगनदीप सिंह का दावा है कि गांव के एक प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर खेतों में मोटे पैमाने पर जुआ घर चलाया जा रहा है, जिसमें हर समय करीब 15 लोग जुआ खेलते मिलते हैं।
गगनदीप सिंह का कहना है कि शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे उसने एएसपी हिमांशु गर्ग को सूचना दी कि गांव में एक खेत में बनाए कमरे में लाखों का जुआ खेला जा रहा है। सूचना कि आधार पर एएसपी हिमांशु गर्ग ने रोड़ी पुलिस को तुरंत प्रभाव से छापेमारी का निर्देश दिया। गगनदीप सिंह का आरोप है कि रोड़ी थाना पुलिस को वहां पहुंचने में 45 मिनट लगे, जबकि रास्ता केवल 15 मिनट का है। आरोप है कि रोड़ी पुलिस ने जुआ कारोबार चलाने वालों को सूचित कर दिया कि पुलिस की रेड पड़ने वाली है। इसके बाद सभी लोग वहां से भाग खडे़ हुए। गगनदीप ने खेत में खडे़ होकर भाग रहे लोगों का वीडियो बनाया और एक बाइक सवार को रोककर पूछा कि क्यों भाग रहे हो, बाइक वाले ने जवाब दिया कि रोड़ी थाना पुलिस का फोन आया कि रेड पड़ने वाली है, इसलिए भाग रहे हैं। गगनदीप सिंह का कहना है कि वीडियो से ये साफ हो जाता है कि रोड़ी थाना पुलिस की शह पर जुए का ये अड्डा चल रहा था। वहां पर जुआ के अलावा अफीम, चूरापोस्त, चिट्टा, अवैध शराब व अवैध असलहे का कारोबार भी होता है। ऐसे में एएसपी के निर्देश पर रेड मारने से पहले रोड़ी पुलिस ने इसकी सूचना पहले ही ये अवैध कारोबार चलाने वालों का दे दी।
विज्ञापन


जांच की जा रही है
मामला गंभीर है, मेरे पास सूचना आई थी कि रोड़ी क्षेत्र के अंदर एक खेत में कमरे के अंदर जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद मैंने रोड़ी थाना पुलिस को तुरंत प्रभाव से मौके पर रेड मारने का निर्देश दिया। सूचना देने वाले का आरोप है कि रोड़ी पुलिस ने रेड से पहले इसकी सूचना लीक कर दी। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच से पता चलेगा कि रेड की सूचना किसी कर्मचारी ने लीक की है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हिमांशु गर्ग, एएसपी, सिरसा।
-----------
रेड मारने आ रहे हैं, जगह खाली कर दो
एएसपी के निर्देश पर छापेमारी से पहले ही आपराधिक तत्वों को रोड़ी पुलिस ने किया सचेत
सोशल साइट पर सूचना देने वाले ने वायरल किया वीडियो, एएसपी ने शुरू की मामले की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed