फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   20 million, including the truck canal dipped in peanut

20 लाख की मूंगफली समेत ट्रक नहर में डूबा

Mon, 28 Dec 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Mon, 28 Dec 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
20 million, including the truck canal dipped in peanut

गांव अबूबशहर के नजदीक राजस्थान कैनाल में ट्रक गिरने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने ट्रक डूबता देख इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ट्रक में 200 क्विंटल मूंगलफली गिरी लदी थी। ट्रक को सोमवार को बाहर निकाला जाएगा।

सुबह करीब साढ़े 8 बजे कुछ ग्रामीणों ने एक ट्रक को राजस्थान कैनाल में डूबते हुए देखा। इसकी सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। ग्रामीण मौके पर जुट गए।

डबल मर्डर केस में व्यस्त होने के चलते पुलिस देर शाम मौके पर पहुंची। तब तक ट्रक पूरी तरह से नहर में डूब चुका था। इसी दौरान ट्रक चालक तथा परिचालक भी आ गए।


उन्होंने बताया कि ट्रक में बीकानेर से 200 क्विंटल मूंगफली गिरी भरी थी जिसे लेकर वे लुधियाना जा रहे थे। गांव अबूबशहर के नजदीक ट्रक में आग लग गई।

इस पर ट्रक को नहर में उतार दिया। इसकी सूचना मिलते ही जैसे ही मूंगफली मालिक मौका पर आया तो चालक-परिचालक के होश उड़ गए।

मूंगफली मालिक ने कहा कि ट्रक में उसका 20 लाख रुपये का माल भरा था। ट्रक तीन-चार दिन पहले रवाना हुआ था। अभी तक 200 किलोमीटर का रास्ता तय किया है।

आरोप लगाया कि वे लोग ट्रक में आग लगने का नाटक रचा रहे हैं। चौटाला चौकी प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। सोमवार को नहर में से ट्रक को बाहर निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed