फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   दहेज उत्पीडन व जान से मारने की धमकी देने वाले 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

दहेज उत्पीडन व जान से मारने की धमकी देने वाले 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 29 Mar 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीडन व जान से मारने की धमकी देने वाले 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऐलनाबाद। स्थानीय थाना पुलिस ने गांव तलवाड़ा खुर्द वासी पीड़ित महिला रिंकू की शिकायत पर पीर कामड़िया राजस्थान के रहने वाले ससुरालजनों में छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

पीड़ित के पिता भगवान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि उसने 25 फरवरी 2018 को अपनी बेटी रिंकू की शादी पीर कामड़िया राजस्थान के रहने वाले राजू से की थी। जिसमें उसने अपनी हैसियत के अनुसार जरूरी सामान भी दिया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल परिवार ने उनकी बेटी को दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। उन लोगों ने कई बार रिंकू के साथ मार पिटाई भी की। वह उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस बीच उन्होंने कई बार गांव व रिश्तेदारों को एकत्रित कर पंचायतें भी की। लेकिन राजू ने दोबारा उसकी बेटी को पीटा। पीड़िता ने लिखा है कि 10 अक्तूबर 2018 को ससुराल परिवार ने मिलकर उसे मारा। गर्भवती होने के कारण उसके पेट में भी लातें मारी गई। वह बेसुध हो गई, जिसके बाद मायका परिवार ने मौके पर पहुंचकर उसे ऐलनाबाद अस्पताल में दाखिल करवाया। पिता भगवान सिंह ने बताया कि इसके बाद उसकी हालत बेहद खराब हो गई, लंबे इलाज के बाद भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका। अब रिंकू उनके यहां तलवाड़ा खुर्द में ही रह रही है। इस मामले में उन्होंने सिरसा महिला थाना में भी अक्तूबर में शिकायत की थी। मामले की जांच कर रही महिला एएसआई राजविंद्र कौर ने बताया कि महिला थाना सिरसा की रिपोर्ट के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed