फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

Mon, 26 Nov 2018 02:39 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज
घर में घुसकर नाबालिग से दुराचार का प्रयास, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। क्षेत्र के गांव में एक नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। यही नहीं विरोध करने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि 18 नवंबर की सुबह करीब दस बजे नाबालिग घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही युवक भजनलाल घर में घुस आया और नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर नाबालिग से मारपीट की और दुराचार का प्रयास भी किया। युवक ने नाबालिग को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग ने डर की वजह से एक सप्ताह तक परिजनों को कुछ नहीं बताया। जब युवक की हरकतें बढने लगी तो उसने शनिवार की सांय को परिजनों को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी महिला थाना प्रभारी सुशील बाला ने बताया कि नाबालिग के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत आई है। जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed