फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मानसिक परेशानी के चलते महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

मानसिक परेशानी के चलते महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sun, 25 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
मानसिक परेशानी के चलते महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डिंगमंडी। गांव डिंग के पास गांव मेहूवाला जिला फतेहाबाद निवासी एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे की सूचना मिलने पर जीआरपी थाना प्रभारी स्नेहीराज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका की पहचान गांव मेहूवाला निवासी 50 वर्षीय राजदुलारी पत्नी चिरंजीलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के शव का जिला सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। महिला के पति चिरंजीलाल ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि राजदुलारी मानसिक तौर पर परेशान थी। इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया। मामले के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह ने बताया कि महिला के पति चिरंजीलाल के बयानों पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed