फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   एक ही परिवार का गिरोह तमंचे के बल पर कर रहा था जिले में लूटपाट

एक ही परिवार का गिरोह तमंचे के बल पर कर रहा था जिले में लूटपाट

Sun, 02 Jul 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
एक ही परिवार का गिरोह तमंचे के बल पर कर रहा था जिले में लूटपाट
एक ही परिवार का गिरोह तमंचे के बल पर कर रहा था जिले में लूटपाट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
जिले में तमंचे के बल पर लगातार तीन लूट और चोरी की 15 वारदात को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम करने वाला गिरोह सीआईए के हत्थे चढ़ गया है। इस गिरोह की खास बात यह है कि इसमें शामिल लोग एक ही परिवार के है। गिरोह एक सिद्धांत पर काम करता है कि जिस भी चीज की जरूरत हो वो खरीदने के बदले उसे चुरा लिया जाए और रुपयों की जरूरत हो तो तमंचे के बल पर शराब ठेके पर लूट को अंजाम दिया जाए।
सीआईए की गिरफ्त में आए गिरोह के लोगों के इस खुलासे से पुलिस वाले तक हैरान है। इस गिरोह ने 25 जून को एक ही दिन में सिरसा के तीन और राजस्थान में एक लूट की वारदात की थी। गिरोह का मुखिया थेहड़ मोहर सिंह निवासी गुरमेल सिंह है जो हाल ही में चोरी के मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुआ है। गिरफ्त में आए ढाणी मल्लेका निवासी जसवंत सिंह और रमन को रविवार दोपहर अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि गिरोह मुखिया गुरमेल सिंह, बूटा सिंह व बब्बू को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

25 जून को सिविल अस्पताल रोड पर स्थित शराब के ठेके पर बाइक सवार तीन युवक हाथों में देसी तमंचे लेकर घुस गए थे। नकाबपोश इन युवकों ने कारिंदे से मारपीट करके ठेके से 15 हजार रुपये लूटे और फरार हो गए। लूट की पूरी वारदात ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई इस दिन मल्लेकां और मेेहनाखेड़ा में भी लूट की वारदात हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता ने सीआईए इंचार्ज राजाराम को लुटेरों की धरपकड़ की जिम्मेवारी सौंपी। लुटेरों की वीडियो फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर सीआईए ने शनिवार को भंभूर के पास ढाणी मल्लेका निवासी जसवंत और रमन को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने सिरसा, मल्लेका व मैहनाखेड़ा में लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। दोनों ने बताया कि उन्होेंने राजस्थान के रामसरा में भी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। उनके गिरोह ने सिरसा के अलावा रानियां, ऐलनाबाद व डबवाली में करीब 15 चोरियां की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी लोग एक ही परिवार के
थेहड़ मोहर सिंह निवासी गुरमेल सिंह चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। ऐलनाबाद कोर्ट परिसर में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद वह कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर रिहा हुआ। इसके बाद उसने अपने साले बूटा सिंह व परिवार के ही जसवंत, रमन व बब्बू के साथ मिलकर गिरोह तैयार किया। सीआईए इंचार्ज राजाराम का कहना है कि पूछताछ में जसवंत व रमन ने बताया कि गुरमेल उन्हें तमंचे लाकर दिए। वो पहले वारदात की प्लानिंग करता और बाद में प्लानिंग को सिरे चढ़ाने की जिम्मेदारी उनकी होती। घर में किसी भी चीज की जरूरत होती तो वो चीज खरीदने के बजाए चुरा लेते। मौज मस्ती के लिए रुपयों की जरूरत के लिए शराब के ठेेके लूट लेते।


कई वारदात सुलझेंगी
इस गिरोह ने कई वारदात को अंजाम दे रखा है। लूट की चार वारदात सुलझ चुकी हैं और अन्य घटनाएं सुलझाने के लिए आरोपी जसवंत और रमन से पूछताछ जारी है। गिरोह के मुखिया गुरमेल सिंह, बूटा सिंह और बब्बू को शीघ्र की गिरफ्तार किया जाएगा। इसके पास से दो देसी तमंचे व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लेंगे।
-हिमांशु गर्ग, एएसपी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed