फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गांव जोधपुरिया में फर्जी वोट करने पर हुआ विवाद, एक युवक को धुना

गांव जोधपुरिया में फर्जी वोट करने पर हुआ विवाद, एक युवक को धुना

Mon, 13 May 2019 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
गांव जोधपुरिया में फर्जी वोट करने पर हुआ विवाद, एक युवक को धुना
रानियां। रानियां क्षेत्र में लोकसभा चुनाव छुट-पुट घटनाओं के साथ शांति प्रिय तरीके संपन्न हुआ। रानियां की जनता ने करीब 72 प्रतिशत मतदान करके लोकसभा प्रत्याशियों की किस्मत को ईवीएम मशीन में कैद कर दिया। जिसका ड्रा 23 मई को निकलेगा। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सुबह 7 बजे मतदान शुरू किया गया। सुबह करीब 9 बजे तक मतदान धीमी गति से हुआ। तापमान बढ़ने के साथ ही मतदान भी गति पकड़ने लगा। मतदान करने के लिए लोगों में उत्साह व जोश देखने को मिला। महिलाओं ने बहुत ही जागरूक होकर मतदान में हिस्सा लिया। हालांकि पुरुषों में इस बार वोट का रूझान कम देखने को मिला। महिलाओं की कतारें मतदान केंद्रों में देखी गईं। करीब 3 बजे तक रानियां विधानसभा में 56 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
विज्ञापन

जोधपुरिया में फर्जी वोट को लेकर हुई हाथापाई
गांव जोधपुरिया में फर्जी वोट करने को लेकर एक-दूसरे के साथ हाथा पाई हुई। जिससे करीब 20 मिनट तक चुनाव को रोका गया। लोगों में भारी रोष पनपा लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के चलते चुनाव तुरंत शुरू कर दिया गया और उन लोगों को केंद्रों से खदेड़ दिया गया। जानकारी के मुताबिक एक युवा केंद्र पर आया और फर्जी वोट डालने की फिराक में था। लेकिन उस पर संदेह होने से बहस हो गई और इससे आक्रोशित लोगों ने युवा की धुनाई की।
विज्ञापन


सुलतानपुरिया में दिखा उत्साह, पिछली बार किया था चुनाव का बहिष्कार
गांव सुलतानपुरिया में लोकसभा चुनावों को लेकर भारी उत्साह नजर आया। ग्रामीण सुबह से ही कतारों में नजर आए। ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर पिछली बार विधानसभा चुनावों का बहिष्कार किया था। हालांकि इस बार भी मांग तो पूरी नहीं हुई लेकिन ग्रामीणों ने वोट उत्साह के साथ डाले। नई सरकार बनाने को लेकर युवा वोटरों में खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed