फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सरपंच ने रची महिला के साथ मिलकर हैड कांस्टेबल को झूठे मुकदमें में फंसाने की साजिश!

सरपंच ने रची महिला के साथ मिलकर हैड कांस्टेबल को झूठे मुकदमें में फंसाने की साजिश!

Tue, 28 Aug 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
सरपंच ने रची महिला के साथ मिलकर हैड कांस्टेबल को झूठे मुकदमें में फंसाने की साजिश!
सरपंच ने रची हेड कांस्टेबल को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश
विज्ञापन

सिरसा/ओढां। सिटी थाने में तैनात एक हेडकांस्टेबल ने थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए दो गांवों के सरपंचों सहित तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। हेडकांस्टेबल का आरोप है कि उक्त लोगों ने एक महिला को पैसे का लालच दिखाकर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने का षडयंत्र रचा था। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रत्ताखेड़ा निवासी हेडकांस्टेबल राजेश कुमार ने सिटी थाना में दर्ज करवाई शिकायत में बताया है कि उसके पास एक अज्ञात महिला ने स्वंय को हिसार का बताकर फोन किया। उक्त महिला ने उससे कहा कि सरपंच अनिल कालवा के साथ उनका क्या मामला चल रहा है। महिला ने इस सिलसिले को लेकर उससे मिलने की बात कही। राजेश का कहना है कि उसे उक्त महिला की बातों पर संदेह हुआ। इसके बाद उक्त महिला का पता किया तो वह गांव सैनपाल कोठा की पाई गई। आरोप है कि उक्त महिला ने धमकी देते हुए पुलिस के खिलाफ अपशब्द भी कहे। राजेश कुमार का आरोप है कि सरपंच अनिल कालवा उसके परिवार से चुनावी रंजिश रखता है। इसी के चलते सरपंच अनिल कालवा, राजपुरा के सरपंच व बनवाला के अनिल कुमार सहित तीनों लोगों ने एक साजिश के तहत महिला को मोहरा बनाकर उसे झूठे मुकदमे मेें फंसाने का षडयंत्र रचा।
विज्ञापन

उधर इस मामले में महिला ने पुलिस को दिए ब्यानों में बताया है कि उसे रत्ताखेड़ा के सरपंच अनिल कुमार, राजपुरा के इन्द्राज व बनवाला के अनिल डूडी ने पैसे का लालच देकर हेडकांस्टेबल राजेश का नंबर देते हुए उसे झूठे मामले में फंसाने के लिए कहा था। महिला का कहना है कि उक्त लोगों ने उसे इस काम के बदले मुंह मांगे पैसे देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त महिला को मैं जानता तक नहीं। न ही मैंने किसी को फंसाने के लिए पैसे दिए। राजेश कुमार द्वारा लगाए गए सभी आरोप
बेबुनियाद है।
अनिल कालवा, सरपंच रत्ताखेड़ा
इस मामले में शिकायत आई है। महिला को बुलाकर पूछताछ की तो उसने अपने ब्यानों में कहा है कि उसे उक्त सरपंचों ने पैसे का लालच देकर हेड कांस्टेबल राजेश को फंसाने के लिए कहा था। मामले की जांच कर रही है।
रणजोध सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed