{"_id":"5a7a05584f1c1bf17b8b5ef6","slug":"171517946200-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरयाना व्यापारी से एक लाख की लूट में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किरयाना व्यापारी से एक लाख की लूट में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कालांवाली।
गत तीन फरवरी को देर शाम कालांवाली-रोड़ी रोड पर गांव कमाल व डोगरावाली के बीच शहर में अपनी दुकान से घर लौट रहे एक किराना मालिक मंगत राम से एक लाख रुपये छीनने के मामले में कार चालक ही घटना को अंजाम देने का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने उक्त मामले में चालक सुखदीप सिंह निवासी गांव कमाल व उसके दो साथियों अमनदीप सिंह निवासी गांव लक्कड़वाली और गुरप्रीत सिंह निवासी गांव गदराना को गिरफ्तार कर लिया है।
उक्त बात का खुलासा डीएसपी किशोरी लाल ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में मंगलवार देर शाम पत्रकार वार्ता के दौरान किया। डीएसपी किशोरी लाल ने बताया कि गत तीन फरवरी को मंगतराम निवासी गांव कमाल अपने ड्राइवर सुखदीप सिंह के साथ गांव कमाल से अपने भाई जगदीश कुमार के पास रुपये लेने के लिए कालांवाली में पंजाब बस स्टैंड पर स्थित किरयाणा की दुकान पर आया था। इस दौरान जब चालक सुखदीप सिंह नेे मंगतराम को अपने भाई जगदीश कुमार से एक लाख रुपये लेते हुए देखा तो उसने मन में लालच पैदा हो गया। इसके बाद चालक सुखदीप सिंह ने तुरंत अपने दो साथियों अमनदीप सिंह व गुरप्रीत सिंह को बाहर आकर फोन से संपर्क कर घटना का अंजाम देने का प्लान तैयार किया।
इसके बाद अमनदीप सिंह व गुरप्रीत सिंह ने बाइक पर सवार होकर प्लान के मुताबिक डोगरावाला से कमाल के बीच पहुंचकर सुनसान एरिया देखकर किरयाना मालिक मंगत राम को साइड न देने को लेकर झगड़ा करते हुए रूकवाया और उससे एक लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। इसके बाद मंगत राम ने उक्त घटना की शिकायत कालंावाली थाना प्रभारी ओमप्रकाश को दी। इसके बाद एसपी सिमरजीत सिंह, एएसपी नरेंद्र बिजरानियां, सीआईए प्रभारी दिलीप कुमार और थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद एसपी सिमरजीत सिंह ने टीम का गठन कर उक्त मामले का जल्द सुलझाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मामले को सुलझाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी किशोरी लाल ने बताया कि उक्त आरोपियों को बुधवार को न्यायिक अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा ताकि घटना में इस्तेमाल होने वाली बाइक, फोन आदि सहित नकदी की बरामदगी की जाए और अन्य लूटपाट व छीना झपटी की वारदातों का पता लगाया जा सके। इस दौरान कालांवाली थाना प्रभारी ओमप्रकाश, सीआईए डबवाली के प्रभारी दलीप कुमार, सब इंस्पेक्टर करण सिंह सहित समस्त पुलिस टीम सदस्य मौजूूद रहे।
विज्ञापन
-----------------
किराना व्यापारी से एक लाख की लूट में तीन आरोप गिरफ्तार
व्यापारी का कार चालक ही निकला मास्टरमाइंड
3 फरवरी को किराना व्यापारी से छीनी थी नकदी