{"_id":"5d0e760c8ebc3e5cf869130f","slug":"156122879620-sirsa-news93","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट व छीना झपटी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लूटपाट व छीना झपटी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए लूटपाट व छीना झपटी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन युवकों को काबू किया है। सीआईए सिरसा के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसविंद्र सिंह उर्फ काली, हरप्रीत सिंह उर्फ जंगू व कृष्ण उर्फ किछी निवासी मीरपुर कॉलोनी के रूप में हुई है।
तीनों आरोपियों ने पूछताछ में करीब दो दर्जन लूटपाट व छीनाझपटी की वारदात शहर सिरसा, सदर सिरसा, सिविल लाइन सिरसा, बड़ागुढ़ा व फतेहाबाद क्षेत्र में करनी कुबूली हैं। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान लूटपाट व छीनाझपटी की वारदातों की संपत्ति बरामद की जाएगी। सीआईए प्रभारी ने बताया कि 18 जून की रात को रामकुमार निवासी रंगड़ी खेड़ा अपनी स्कूटी पर सिरसा से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उसका थैला छीन लिया। जिसमें दस हजार रुपये व दवाइयां थीं। छीना झपटी में रामकुमार अपनी स्कूटी सहित नीचे गिर गया था। जिससे उसके पैर में फ्रेक्चर हो गया व चोटें लगी। वारदात के बाद अज्ञात लुटेरों के खिलाफ थाना सदर सिरसा दर्ज किया गया था और जांच सीआईए सिरसा को सौंपी गई थी। सीआईए सिरसा की पुलिस टीम एएसआई अवतार सिंह के नेतृत्व में जांच के दौरान मीरपुर कॉलोनी सिरसा के नजदीक मौजूद थी। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को पुराना फैक्टरी ग्राउंड मीरपुर में बनी बाबा पीर की दरगाह क्षेत्र से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया।